LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पीएम मोदी को लताड़ा, कहा 56 इंच सीने पर भारी पड़ेंगे हमारे 56 विधायक

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोर

Dhanbad : झामुमो के 53 वें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को गोल्फ ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

56 इंच पर हमारे 56 विधायक भारी

इस अवसर पर हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कोई अपने 56 इंच के सीने की बात करता है,जबकि हमारे 56 विधायक हीं काफी हैं। ऐसी ताकतों से निपटने के लिए झामुमो अकेले सक्षम है।

Diarch GO


केंद्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार 

हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहार अब झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर एक लाख 36 हजार करोड़ की बकाया राशि न देने का आरोप लगाया। 

पूरे देश में हो जाएगा अंधेरा

उन्होंने कहा कि बकाया राशि के भुगतान के लिए हमनें केंद्र की सरकार को पत्र लिखा है और अपना संदेशा भी भेज दिया है। अगर फिर भी केंद्र की सरकार हमें हमारा हक नहीं देती है तो हम इसके लिए कानूनी लड़ाई तो लड़ेंगे हीं। साथ ही कोयला खादानों को भी ठप्प कर देंगे,जिससे पूरा देश अंधकार में डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कोयला मंत्री ने झारखंड का दौरा किया था और उनसे मेरी मुलाकात भी हुई थी। कोयला मंत्री ने कहा कि झारखंड में जमीन की दर अधिक है,इसे कम करना चाहिए। इस पर हमने कहा कि जमीन हमारी है और जमीन की दर हम तय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोल कंपनियां जिन खादानों से खनन नहीं हो रही है, उसे वापस मालिक को सौंप दे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम उन जमीन पर कब्जा करेंगे।

NSIT
Nsmch

मनरेगा की राशि हुई कम

हेमंत सोरेन के केंद्र सरकार पर बजट में भी झारखंड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जो बजट पेश हुआ है,उसमें झारखंड को कुछ नहीं मिला। मनरेगा की राशि भी कम कर दी गई है।