LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतिम चेतावनी, मांगे पूरी करे केंद्र सरकार नहीं तो पूरे देश में हो जायेगा अंधेरा

Jharkhand News : झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को अंतिम चेतावनी दे दी है. उन्होंने साफ़ साफ़ कहा की केंद्र सरकार राज्य का बकाया पैसा नहीं देती है तो कोयला की सप्लाई बंद कर दी जाएगी....पढ़िए आगे

Jharkhand News :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतिम चेतावनी,
केंद्र सरकार को चेतावनी - फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad : झामुमो के 53वें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को गोल्फ ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

केंद्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार

हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहार अब झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर एक लाख 36 हजार करोड़ की बकाया राशि न देने का आरोप लगाया। 

Diarch GO

पूरे देश में हो जाएगा अंधेरा

उन्होंने कहा कि बकाया राशि के भुगतान के लिए हमनें केंद्र की सरकार को पत्र लिखा है और अपना संदेशा भी भेज दिया है। अगर फिर भी केंद्र की सरकार हमें हमारा हक नहीं देती है तो हम इसके लिए कानूनी लड़ाई तो लड़ेंगे हीं। साथ ही कोयला खादानों को भी ठप्प कर देंगे,जिससे पूरा देश अंधकार में डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कोयला मंत्री ने झारखंड का दौरा किया था और उनसे मेरी मुलाकात भी हुई थी। कोयला मंत्री ने कहा कि झारखंड में जमीन की दर अधिक है,इसे कम करना चाहिए। इस पर हमने कहा कि जमीन हमारी है और जमीन की दर हम तय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोल कंपनियां जिन खादानों से खनन नहीं हो रही है, उसे वापस मालिक को सौंप दे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम उन जमीन पर कब्जा करेंगे।

मनरेगा की राशि हुई कम

हेमंत सोरेन के केंद्र सरकार पर बजट में भी झारखंड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जो बजट पेश हुआ है,उसमें झारखंड को कुछ नहीं मिला। मनरेगा की राशि भी कम कर दी गई है। 

NSIT
Nsmch

56 इंच पर हमारे 56 विधायक भारी

इस अवसर पर हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कोई अपने 56 इंच के सीने की बात करता है,जबकि हमारे 56 विधायक हीं काफी हैं। ऐसी ताकतों से निपटने के लिए झामुमो अकेले सक्षम है।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट