LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

चतरा में सनसनी: ‘खाना तैयार रखना, आता हूं’ कहकर निकले वेटनरी डॉक्टर की झाड़ियों में मिली लाश

चतरा जिले में एक वेटनरी डॉक्टर का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों के मुताबिक, वह शाम में घर से निकलते समय जल्द लौटने की बात कहकर गए थे.

Chatra Veterinary doctor found dead in bushes
वेटनरी डॉक्टर की झाड़ियों में मिली लाश- फोटो : news 4 nation

झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक पशु चिकित्सक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बहराकोचवा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम घर से निकले डॉक्टर का शव शनिवार सुबह तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास बरामद हुआ। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में दहशत व्याप्त है।

‘खाना तैयार रखना’ कहकर निकले थे घर से

परिजनों के अनुसार, जोगेंद्र यादव शुक्रवार शाम को बाजार से सब्जी लेकर घर पहुंचे थे। उन्होंने घर के सदस्यों से कहा था कि "खाना बनाकर रेडी रखना, मैं थोड़ी ही देर में लौटकर आता हूं।" लेकिन जब घंटों बीत जाने के बाद भी वे वापस नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रात भर तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई थी।

महुआ चुनने गए ग्रामीणों ने देखा शव

शनिवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग तपेज-रमना जंगल की ओर महुआ चुनने गए, तो उन्होंने झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त जोगेंद्र यादव के रूप में की। घटनास्थल पर मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद हुए हैं, जिससे मामला और भी पेचीदा नजर आ रहा है।

सुनियोजित हत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित तरीके से की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि डॉक्टर की किसी से कोई पुरानी रंजिश थी या इस वारदात के पीछे कोई और तात्कालिक कारण है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। चतरा पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिरी बार उनकी किससे बात हुई थी। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।