LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand news: झारखंड में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से मरीज की गई जान, आक्रोशित लोगों ने किया मुख्य-मार्ग को जाम

Jharkhand news: झारखंड के चतरा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से एक मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने चतरा-गया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।...पढ़िए आगे

Jharkhand news:  झारखंड में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की वज

Chatra: झारखंड के चतरा जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। यह घटना वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र की है,जहां पोस्तिया गांव निवासी सुरेंद्र यादव को झोलाछाप चिकित्सक लालू यादव ने इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद ही मरीज की मौत हो गई।

परिजनो ने की मुआवजे की मांग

परिजनों के अनुसार, इंजेक्शन लगते ही सुरेंद्र की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ चतरा-गया मुख्य मार्ग (एनएच-22) को जाम कर दिया। उनकी मांग है कि झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

Diarch GO

आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर जाम से मुक्ति दिलाई और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर चतरा-गया मुख्यमार्ग से लोगों को हटाया। इस घटना के बाद से आरोपी लालू यादव गांव से फरार है। पुलिस ने परिवार वालो को यह भरोसा दिलाया है कि इस घटना में शामिल आरोपी डॉक्टर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।