LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग हटाई, आवेदन तिथि बढ़ाई

रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। अब गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। इसके साथ ही, स्नातकोत्तर फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी भी अब इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आवेदन की तिथि 20 जनवरी 2025 तक

रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार

रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब परीक्षा में किसी भी गलत उत्तर पर अंक नहीं काटे जाएंगे। पहले के नियमों के तहत, गलत उत्तर पर 0.5 अंक कटने का प्रावधान था, जिसे अब हटा लिया गया है। सही उत्तर देने पर एक अंक मिलेगा। यह निर्णय कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया।

इसके अलावा, अब स्नातकोत्तर की फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी भी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जबकि पहले केवल 55 प्रतिशत अंक प्राप्त स्नातकोत्तर पास विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते थे।

आवेदन की तिथि और परीक्षा विवरण:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जनवरी 2025
  • परीक्षा शुल्क: 2000 रुपये
  • परीक्षा की संरचना:
    • कुल 100 अंक
    • 70 अंक लिखित परीक्षा (50 अंक रिसर्च मैथोडोलॉजी, 20 अंक संयुक्त विषय)
    • 30 अंक रिसर्च आइडिया/वायवा
    • परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी
    • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होंगे