LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: रिकवरी एजेंट को पकड़ने के लिए गई सीबीआई की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, हमले में तीन अधिकारी घायल

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में ग्रामीण बैंक के रिकवरी एजेंट को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में सीबीआई के तीन अधिकारियों को मामूली चोटें आई है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: रिकवरी एजेंट को पकड़ने के लिए गई सीबीआई की ट
सीबीआई की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bokaro: झारखंड के बोकारो से एक अजीब घटना सामने आई है जहां बोकारो ग्रामीण बैंक के रिकवरी एजेंट धनराज चौधरी को पंद्रह हजार रुपये के रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची धनबाद सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में सीबीआई के तीन अधिकारियों को हल्की चोटें आई है।

रिश्वत के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी सीबीआई

बता दें कि धनबाद सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम बुधवार को रिकवरी एजेंट धनराज चौधरी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार करने के लिए बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक की किस्त नहीं जमा करने के कारण रिकवरी एजेंट धनराज ने ग्रामीण बैंक से फाइनेंस किए गए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था और फिर इस ट्रैक्टर का ऑक्शन कराया गया। रोशन अग्रवाल ने ऑक्शन में जब्त वाहन को खरीदा था। इसके लिए उसने एक लाख अठारह हजार रुपये का भुगतान भी किया था।

Diarch GO

ऑक्शन की राशि जमा करने के बाद भी जब रोशन को ट्रैक्टर नहीं मिला तो बैंक के अधिकारियों ने उसे रिकवरी एजेंट धनराज से संपर्क करने को कहा। 

सीबीआई से की गई थी शिकायत

धनराज चौधरी ने ट्रैक्टर लौटाने के एवज में रोशन से पंद्रह हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी। रोशन ने रिश्वत की इस रकम को देने से मना कर दिया और काफी प्रयास के बाद भी जब उसे उसका ट्रैक्टर वापस नहीं मिला तो उसने इसकी शिकायत सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई को की।

NSIT
Nsmch

सीबीआई के तीन अधिकारियों को आई हल्की चोट

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की एंटी करपश्न की टीम ने रिकवरी एजेंट धनराज चौधरी को गिरफ्तार करने के लिए उसके आवास पर पहुंची,जहां पर धनराज चौधरी ने वहां उपस्थित ग्रामीणों को भड़का दिया और वहां मौजूद ग्रामीणों ने सीबीआई की टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के द्वारा इस हमले में सीबीआई की टीम के तीन लोगों को हल्की चोटें आई है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट