LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

बोकारो मुठभेड़ में NIA वांटेड एक करोड़ का ईनामी समेत अब तक 9 नक्सली ढेर,सर्च ऑपरेशन तेज,भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bokaro Naxalite News: बोकारो जिले के लालपनिया थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में एक एके 47 राइफल, एक एसएलआर, तीन इंसास राइफल, एक पिस्तौल और आठ देशी भरमार राइफलें बरामद की गई हैं।

बोकारो मुठभेड़ में NIA वांटेड एक करोड़ का ईनामी समेत अब तक 9
NIA वांटेड एक करोड़ का ईनामी समेत अब तक 9 नक्सली ढेर- फोटो : NEWS4NATION

N4N डेस्क: झारखंड के बोकारो में सोमवार की अहले सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें अबतक 9 नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ बोकारो के लालपनिया थाना क्षेत्र स्थित लुगु पहाड़ियों में हुई। सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सलियों के मारे जाने के सूचना मिल रही हैं। एनकाउंटर बोकारो जिले के लालपनिया थाना क्षेत्र लुगू और झुमरा पहाड़ के बीच जंगली इलाके में हुई है। घटनास्थल से कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी विवेक, साहेब राम मांझी और 25 लाख इनामी अरविंद यादव शामिल हैं। 

मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि नक्सली एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे  हैं। इसी के बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर लुगुबरू और झुमरा पहाड़ इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) बरामद की है। मारे गए दो नक्सलियों के खिलाफ झारखंड एवं बिहार के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। 

झारखंड DGP का बयान

झारखंड DGP ने बताया कि मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, और बाकी की पहचान का काम जारी है। अभी और नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी हुई है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर CRPF और जिला पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की.

तीन महीने पहले भी हुई थी मुठभेड़

गौरतलब है कि इससे पहले 22 जनवरी को भी बोकारो जिला में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गए थे। उस समय मारे गए नक्सलियों में मनोज बास्की और 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी शांति देवी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि इस बार की कार्रवाई भी 20 जनवरी को गिरफ्तार किए गए 15 लाख के इनामी नक्सली से मिले इनपुट के आधार पर की गई थी। 

NSIT
Nsmch

झारखंड और बिहार के नक्सल इलाकों में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है और इस तरह की कार्रवाई से स्पष्ट है कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ बेहद सख्त और योजनाबद्ध तरीके से अभियान चला रहे हैं। इस ताज़ा सफलता को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी जीत माना जा रहा है। झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल सुरक्षाबलों की सराहना की है और कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक अहम मोड़ साबित होगा।