LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर : इस रेलवे मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, जानिए पूरा डिटेल

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर : इस रेलवे मंडल में 27 जुलाई स
आद्रा रेलवे मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक- फोटो : सोशल मीडिया

N4N Desk : झारखंड से पश्चिम बंगाल की तरफ सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक पटरियों, ओवरहेड बिजली के तारों और सिग्नलिंग सिस्टम के मरम्मत व रखरखाव का विशेष कार्य चलेगा। जिसकी वजह से इस रुट पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने इस अवधि के दौरान कई मेमू (MEMU) ट्रेनों को रद्द करने, कुछ के रूट को छोटा (शॉर्ट-टर्मिनेट) करने और कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव का फैसला किया है।


ये मेमू ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रहेंगी पूरी तरह रद्द

रखरखाव कार्य के कारण विभिन्न तिथियों में ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी:

  • 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (27, 30, 31 जुलाई और 2 अगस्त)
  • 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू (28, 31 जुलाई और 2 अगस्त)
  • 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (2 अगस्त)
  • 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (27 और 30 जुलाई)
  • 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू (28, 29 जुलाई, 1 और 2 अगस्त)
  • 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू (28, 30 जुलाई और 2 अगस्त)


Diarch GO

बीच रास्ते ही रोक दी जाएंगी ये ट्रेनें (आंशिक रूप से रद्द)

कई मेमू ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त/प्रारंभ (Short Termination/Origination) किया जाएगा:

  • 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (31 जुलाई को आद्रा में ही समाप्त/प्रारंभ)
  • 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (29 जुलाई और 1 अगस्त को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ)
  • 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू (28, 31 जुलाई और 2 अगस्त को महुदा में समाप्त/प्रारंभ)
  • 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (30 जुलाई को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ)
  • 68060 आसनसोल-बराभूम मेमू (28, 29 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को आद्रा से चलेगी)
  • 68055 आसनसोल-टाटानगर मेमू (28, 29 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को आद्रा में ही समाप्त होगी)


एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव (री-शेड्यूल)

मेंटेनेंस कार्य के कारण कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से खुलेंगी:

  • 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस: 27, 30 और 31 जुलाई को खड़गपुर से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
  • 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: 28 जुलाई को हटिया से 1 घंटे विलंब से खुलेगी।
  • 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: 30 जुलाई और 2 अगस्त को टाटानगर से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी।


NSIT
Nsmch

रेलवे की यात्रियों से अपील: स्टेशन निकलने से पहले चेक करें 'लाइव स्टेटस'

आद्रा मंडल के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि ब्लॉक के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वे घर से निकलने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा, एनटीईएस (NTES) ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के जरिए अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस (सही समय) जरूर जांच लें।