LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Jharkhand News: हेमंत सोरेन 28 को लेंगे सीएम पद की शपथ,सोनिया गांधी, लालू यादव,राहुल गांधी , प्रियंका गांधी को समारोह में होंगी शामिल

हेमंत सोरेन 28 को झारखंड सीएम पद की शपथ लेंगे.इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी लालू प्रसाद यादव को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

jharkhand News
हेमंत सोरेन 28 को लेंगे सीएम पद की शपथ- फोटो : social Media

Jharkhand News:  हेमंत सोरेन ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।सोरेन 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से सोरेन को विधायक दल का नेता चुना।

बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। 

सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। शपथ ग्रहण होने तक सोरेन कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे।

हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बनेंगे। बैठक में गठबंधन के घटक दलों के विधायकों ने भाग लिया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।यह घटनाक्रम झारखंड की राजनीतिक स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है।

इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी को समारोह में आमंत्रित किया गया है।लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव भी निमंत्रित नेताओं में शामिल हैं।अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।अखिलेश यादव, फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, दीपांकर भट्टाचार्य, और पप्पू यादव को भी निमंत्रण मिला है।

NSIT
Nsmch