LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Jharkhand-assembly-election-2024 - झारखंड चुनाव में सीटों के बंटवारे से गदगद हुए तेजस्वी, नाखुश दिखे राजद के 'थिंक टैंकर' मनोज झा

Jharkhand-assembly-election-2024- इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर RJD ने नाखुशी जाहिर की है. सांसद मनोज झा ने कहा कि उन्हें ज्यादा सीट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन हमें फैसला लेने से पहले मीटिंग में नहीं बुलाया गया.

Jharkhand-assembly-election-2024 - झारखंड चुनाव में सीटों के

Jharkhand-assembly-election-2024 -  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम और कांग्रेस ने राजद और माले के लिए 11 सीटें छोड़ी है। जिसमें बताया जा रहा है पिछली बार की तरह फिर राजद को चुनाव में सात सीटें मिलेगी। वहीं चार सीटों पर माले के उम्मीदवार होंगे। अब सीटों के बंटवारे को लेकर राजद  ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व थिंक टैंकर कहे जानेवाले राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि उन्हें इससे ज्यादा सीट मिलने की उम्मीद थी। 

सीटों की घोषणा होने के बाद राजद के तरफ़ से राज्यसभा सांसद मनोज झा मीडिया के सामने आए और उन्होंने सींट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि सीटों की घोषणा होते समय हमें बुलाया भी नहीं गया । राज्यसभा सांसद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज सुबह हमारी मीटिंग हुई । उस मीटिंग में यह तय पाया गया कि ताक़त और जनाधार राजद के पक्ष में है। पिछली बार 7 सीटों पर लड़े और 5 पर दूसरे नंबर पर रहे  बाक़ी हमारे गठबंधन के सहयोगी शायद उतने प्रतिशत पर दूसरे नंबर पर नहीं रहे । 

मनोज झा ने कहा कि हमें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि एकतरफ़ा फ़ैसला लिया गया. कि आपको इतना इतना सीट दिया  जा रहा है यह न तो  राजद के ऐतिहासिक ताक़त  के अनुरूप है और न ही समकालीन परिस्थितियां हैं उसके अनुरूप है। अलग अलग ज़िलों में हमारी जो ताक़त है। वह बहुत है। 

भाजपा को 18 सीटों पर हरा सकती है राजद

राज्यसभा  सांसद ने कहा कि हम अपने गठबंधन के सहयोगियों को इस बात के लिए आग्रह करेंगे कि उसके अनुरूप फैलसा ले। हमारे प्रदेश अध्यक्ष ,हमारे यहाँ कि प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल से ही यहाँ मौजूद हैं। सब लोगों के यहाँ मौजूद होने के बावजूद  गठबंधन के बुनावट के प्रक्रिया में हमें संलग्न नहीं किया गया। इस बात का हमें कष्ट होता है। आज हमने माटिंग की है। जिसमें 15-18 सीटें चिह्नित की है। जहां हम भाजपा को हराने में सक्षम हैं।

NSIT
Nsmch

बता दें कि मनोज झा का बयान ऐसे समय में आया है, जब तेजस्वी यादव खुद हेमंत सोरेन के फैसले पर अबतक चुप हैं और माना जा रहा है कि कांग्रेस और जेएमएम के फैसले से वह संतुष्ट हैं। 

REPORT - RITIK KUMAR