LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News - जमुई में उत्पाद विभाग की टीम ने ऑटो पर लोड भारी मात्रा में शराब किया बरामद, मौके से तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar News - जमुई में उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान ऑटो पर रखे रद्दी कार्टून के नीचे छुपाकर रखे गए 42 पेटी में 1008 बोतल यानि 378 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

1008 बोतल शराब बरामद
1008 बोतल शराब बरामद- फोटो : सुमित

Bihar News - जमुई में उत्पाद विभाग के सचिव और समाहर्त्ता के निर्देश पर विभिन्न चेक पोस्टों पर की जा रही जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआई धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एएसआई रौशन कुमार ने बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे डुमरी चेकपोस्ट से स्कैनर मशीन की सहायता से एक ऑटो वाहन को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ जब्त किया है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेगूसराय जिले के सरौंजा गांव निवासी मो. आशिफ के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है।

 इस मामले के संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध गठित टीम द्वारा डुमरी चेकपोस्ट पर स्कैनर मशीन से रद्दी कार्टून लदा एक ऑटो वाहन ट्रक की जांच की गई। जांच के दौरान ऑटो पर रखे रद्दी कार्टून के नीचे छुपाकर रखे गए 42 पेटी में 1008 बोतल यानि 378 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि शराब झारखंड के देवघर से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। शराब के विरुद्ध लगातार छपेमारी अभियान जारी है


जमुई से सुमित की रिपोर्ट