LATEST NEWS

  • Begusarai Panchayat Building Row
  • बेगूसराय में पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर सवाल, जांच में खानापूर्ति का आरोप, अधिकारी पर बदसलूकी की

  • Bikram police liquor raid
  • दुर्गा पूजा से पहले पटना पुलिस का एक्शन: बिक्रम में पुलिस ने पकड़ी 101 लीटर महुआ शराब,2000 लीटर

  • फतुहा में नदी से युवक का शव
  • फतुहा में नदी से युवक का शव बरामद, एक दिन पहले मिली थी लावारिस कार! मौत की गुत्थी

  • Muzaffarpur witch,
  • मुजफ्फरपुर में डायन का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से की पिटाई, मौत

  • Bihar KYP Centres Protest
  • बिहार में 1731 KYP केंद्रों को फिर शुरू करने की मांग पर पटना में प्रदर्शन, नियोजन भवन से

नीलगाय के बछड़े को बचाने के लिए 2 लोगों ने अजगर को पीटा, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

नीलगाय के बछड़े को बचाने के लिए  2 लोगों ने अजगर को पीटा, वी

Nilgai calf viral video: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे 2 स्थानीय लोग एक अजगर से नीलगाय के बछड़े को बचाने की कोशिश करते हुए देखे गए। वीडियो में अजगर की पूंछ को पकड़कर उसे ज़ोर-ज़ोर से हिलाया जा रहा है ताकि उसने निगल रहे बछड़े को छोड़ा जा सके। इस घटना पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने इस हस्तक्षेप की नैतिकता पर सवाल उठाए हैं।

वीडियो शेयर करने वाले आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने एक महत्वपूर्ण सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या इस प्रकार प्राकृतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना सही है? यह सवाल तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने इसे नैतिकता और प्रकृति के प्रति हमारे दृष्टिकोण से जोड़कर देखा। वीडियो को 12 लाख बार देखा भी जा चुका है।

वायरल वीडियो पर आलोचनात्मक प्रतिक्रियाएं

कई लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि मनुष्यों को प्रकृति के नियमों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने कहा,  अजगर के गले में फंसा बछड़ा पहले ही दम घुटने से मर चुका था, ऐसे में अजगर को मारना गलत है।" विशेषज्ञ भी मानते हैं कि बछड़ा संभवतः अजगर के निगलने और दम घुटने से पहले ही मर चुका था। एक अन्य यूजर ने कहा, "वे अजगर को बेवजह  पीट रहे थे, जबकि बछड़ा पहले ही मर चुका था।"

NSIT
Nsmch

कई लोगों ने कहा कि हर एक जीव को पेट भरने के लिए शिकार करने का अधिकार है और इस तरह का हस्तक्षेप अस्वाभाविक है।  एक अन्य ने कमेंट में कहा गया, "उन्होंने दो जानवरों को नुकसान पहुंचाया। नील गाय का बछड़ा वैसे भी मर चुका है, और अब सांप भूखा मर जाएगा।" इस बात पर भी बहस हुई कि अजगर का स्वाभाविक भोजन प्रक्रिया को बाधित करना उसे नुकसान पहुंचा सकता है।