LATEST NEWS

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन
  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

HPHC Recruitment: सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, हाईकोर्ट में 187 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

HPHC Recruitment
himachal pradesh high court- फोटो : high court

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट (HP High Court) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सुनहरा मौका दिया है। हाई कोर्ट ने क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड- III, ड्राइवर और चपरासी के कुल 187 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hphighcourt.nic.in पर उपलब्ध है।

भर्ती के तहत कुल पद

इस भर्ती के तहत कुल 187 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें क्लर्क  के 63 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 52 पद, ड्राइवर के 06 पद और चपरासी/चौकीदार/सफाई कर्मचारी के 66 पद शामिल हैं। ये भर्ती अभियान रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट दोनों आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क और पात्रता

आवेदन शुल्क भी निर्धारित है, जिसके तहत अनारक्षित वर्ग के लिए ₹347.92 और आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीएच - हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थी) के लिए ₹197.92। भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन से पहले अभ्यर्थी हाई कोर्ट के वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता और मापदंड की जांच अवश्य करें।

आवेदन करने की प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: hphighcourt.nic.in

NSIT
Nsmch

लेटेस्ट सेक्शन में क्लिक करें: "Click here to Apply/Login" पर क्लिक करें।

पंजीकरण करें: "New Candidate, Register Here" पर जाकर जरूरी जानकारी भरें।

आवेदन फॉर्म भरें: रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म की बाकी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

शुल्क भुगतान करें: आवेदन शुल्क जमा करें।

फॉर्म सबमिट करें: फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

जल्दी करें, मौका न गंवाएं!

इस भर्ती अभियान में सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की यह भर्ती न केवल एक स्थिर करियर प्रदान करती है बल्कि इसमें चयनित होने पर बेहतरीन सुविधाएं भी प्रदान करती है।