LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

Health News: आज ही जान ले छोले खाने का सही तरीका, हेल्थ के लिए होगा फायदेमंद

Health News: आज ही जान ले छोले खाने का सही तरीका, हेल्थ के ल

Health Diet: जब कभी छोले (Chickpea) का नाम आता है तो कई लोगों को मुंह में पानी आ जाता है। खासकर उत्तर भारत में छोले को काफी पसंद किया जाता है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और साथ में हेल्दी भी। हालांकि, इसके बावजूद ये किडनी के लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। इसके पीछे की कई कारण होते हैं, जो आज हम आपको बताने वाले हैं।

बता दें कि छोले खाने के कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। पहला ये पेट के लिए भारी होते हैं। इस वजह से इसकी मात्रा को ध्यान में रखकर किसी को भी खाना चाहिए। खाने में इसकी क्वांटिटी को धीरे-धीरे बढ़ाने चाहिए। दिल से संबंधित मरीजों को छोले नहीं खाने चाहिए, क्योंकि इसमें हार्ट पेसेंट को बीटा ब्लॉकर दवाएं खिलाई जाती है। इस स्थिति में छोले खाने से किडनी पर पोटेशियम का लेवल बढ़ सकता है। अमेरिकन किडनी फंड की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा पोटैशियम होने पर किडनी इसे बाहर नहीं निकाल पाती है। 

ज्यादा छोले खाने के साइड इफेक्ट

ज्यादा छोले खाने के साइड इफेक्ट पेट पर भी दिख सकते हैं। ये पाचन तंत्र पर काफी बुरा असर पहुंचता है। इसके अंदर भारी मात्रा में फाइबर होते हैं। कुछ तरह के फाइबर IBS  के लक्षण बढ़ा सकते हैं। इसे एसिड पैदा होगा, जिससे पेट दर्द, पेट फूलना, कब्ज, दस्त, जैसी परेशानी पैदा हो सकती है।

छोले खाने का सही तरीका

छोले बनाने से पहले अच्छी तरह धोएं

कम से कम 8-10 घंटे के लिए पानी में भिगोएं

छोलों को अच्छी तरह पकाएं