LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: डीएम साहिबा का अंदाज-ए- बयां और..., अचानक बीच सड़क पर दौड़ने लगीं ,डीएसपी साहब भी छुट गए पीछे, वीडियो खूब हो रहा वायरल

Bihar News: डीएम साहिबा का अंदाज-ए- बयां और..., अचानक बीच सड

जहानाबाद- महिला जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह बिहार के जहानाबाद जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे के दौरान तेजी से दौड़ती नजर आ रही हैं। इस घटना ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।गांव के किसी सख्स ने डीएम के दौड़ने का वीडियो बना लिया. आज जिले में ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सोमवार को, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद जिले में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के लिए आए थे। उनके कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय को उनकी अगुवानी करनी थी। जिलाधिकारी समय कम होने के कारण दौड़ने लगीं। मुख्यमंत्री द्वारा 122 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाना था। 

बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले को 122 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री सोमवार को जहानाबाद सदर प्रखंड के कल्पा गांव से रिमोट के माध्यम से विभिन्न विभागों के 57 करोड़ 14 लाख 59 हजार रुपये की योजनाओं का उ‌द्घाटन और 65 करोड़ 62 लाख 4 हजार रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। लोग इस बात पर आश्चर्यचकित हैं कि एक महिला अधिकारी किस तरह से इतनी सक्रियता दिखा रही हैं। यह घटना न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है बल्कि महिलाओं की भूमिका को भी उजागर करती है जो विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से काम कर रही हैं।

NSIT
Nsmch