LATEST NEWS

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

  • Indian Railways Mobile charging prohibited
  • Indian Railways: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पर रोक

  • chhapra Road Accident
  • Bihar News: सारण में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत चार की मौत, शादी से लौट रहे परिवार में

  • Bihar BJP March: पटना में BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा, CM सम्राट चौधरी ने संभाली कमान
  • Bihar BJP March: पटना में BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा, CM सम्राट चौधरी ने संभाली कमान

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘आसमान गिर जाए, न्याय होना चाहिए’, वकील के खिलाफ FIR

haryana-elections-result-2024 - हरियाणा सीएम को लेकर खत्म हुआ विवाद, सैनी के पास ही ही रहेगी प्रदेश की कमान, अमित शाह ने की घोषणा

Nayab Saini will be the Chief Minister of Haryana

DESK - हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद सीएम पद को लेकर भाजपा में मची तकरार पर विराम लग गया है। पार्टी ने एक बार फिर से नायब सिंह सैनी पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने का फैसला लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी वहां मौजूद रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री पद के लिए आज पार्टी ने पंचकूल में बैठक बुलाई थी। जिसमें अमित शाह भी मौजूद थे। बैठक में विधायक कृष्ण बेदी ने नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका अनिल विज और आरती राव ने समर्थन किया। फिर सभी विधायकों ने नायब सैनी के नाम पर सहमति दे दी। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने नायब सैनी के सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की। 

शाह ने कहा हरियाणा की स्थापना से लेकर अब तक कोई भी मुख्यमंत्री लगातार तीसरी बार सफल नहीं हुआ। युवा नायब सैनी के नेतृत्व में हम तीसरी बार चुनाव जीत पाए हैं। शाह के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे।

कल शपथ ग्रहण समारोह

इसके बाद नायब सैनी ने अमित शाह के साथ राजभवन जाकर गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान 3 निर्दलीय विधायकों ने भी BJP को समर्थन का पत्र सौंपा। कल गुरुवार को 11 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे।

NSIT
Nsmch