LATEST NEWS

  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद

  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

The Sabarmati Report - भाजपा शासित हरियाणा में भी ' द साबरमती रिपोर्ट' को किया टैक्स फ्री, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार पहले ही कर चुके हैं यह ऐलान

The Sabarmati Report - PM मोदी से मिली तारीफ के बाद फिल्म साबरमती रिपोर्ट को भाजपा शासित प्रदेशों में टैक्स फ्री किया जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद हरियाणा में टैक्स फ्री घोषित किया गया है।

The Sabarmati Report - भाजपा शासित हरियाणा में भी ' द साबरमत

DESK - 2002 के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने तारीफ की, जिसके बाद अब भाजपा शासित प्रदेशों में फिल्म को टैक्स फ्री किया जा रहा है। जहां सबसे पहले मध्य प्रदेश और फिर छत्तीसगढ़ में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया, वहीं अब हरियाणा की सैनी सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। जिसके बाद अब दर्शक कम दर पर फिल्म को देख सकेंगे और साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना की सच्चाई से अवगत हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में हुए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर आधारित है। यह फिल्म हमारे हालिया इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक की महत्वपूर्ण सच्चाई को दर्शाती है। फिल्म निर्माताओं ने इस मुद्दे को बहुत संवेदनशीलता और गरिमा के साथ पेश किया है। यह मुद्दा हम सभी के लिए आत्ममंथन का समय है कि कैसे कुछ स्वार्थी लोगों ने राजनीति की। इस फिल्म के माध्यम से 59 निर्दोष पीड़ितों को भी अपनी बात कहने का मौका मिला है।

बता दें बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित साबरमति रिपोर्ट में गोधरा कांड से जुड़ी घटनाओं को बारिकी से दिखाया गया है। जिसकी तारीफ पीएम  मोदी ने भी की है। उन्होंने कहा कि सभी को यह जानना चाहिए कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था। अच्छी बात है कि सच सामने आ रहा है, वो भी इस तरह से कि आम जनता भी इसे देख सके। झूठी धारणा सिर्फ कुछ वक्त कायम रह सकती है, हालांकि तथ्य सामने आता ही है।

फिल्म  को न सिर्फ राजनेताओं की तरफ से तारीफ मिली है। बल्कि दर्शकों ने भी फिल्म को काफी पसंद किया है। 

NSIT
Nsmch