LATEST NEWS

  • Rider Gulshan Kumar Murder Patna
  • Patna City News: दीदारगंज में चर्चित राइडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या, शुकुलपुर फोर लेन पर शव

  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, एक्सपायर्ड मिले चिकन, मटन और पनीर
  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,

  • patna rajiv nagar land dispute bunty gop arrested
  • Patna News: राजीव नगर जमीन कब्जा मामले में कुख्यात बंटी गोप गिरफ्तार, फ़रार भू-माफियाओं पर कब कसेगा पुलिस

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने बुद्धा कॉलोनी भूमि विवाद को लेकर दिखाई सख्ती, अधिकारियों से मांगे मूल राजस्व रिकॉर्ड
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने बुद्धा कॉलोनी भूमि विवाद को लेकर दिखाई सख्ती, अधिकारियों से मांगे मूल

  • Bihar News :  दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दी अनोखी श्रद्धांजली , पीपल के पत्ते पर उकेरी जीवंत तस्वीर
  • Bihar News : दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दी अनोखी श्रद्धांजली ,

शादी में गांव वालों ने डीजे बजाने पर लगाई रोक, परेशान दूल्हे ने फांसी लगाकर दी जान

नूंह में शादी के दिन ही दूल्हे ने बिजली के खंभे से लटककर जान दे दी। वजह डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद बताई जा रही है। उधर, नोएडा में भी डीजे के गाने पर बार कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है।

शादी में गांव वालों ने डीजे बजाने पर लगाई रोक, परेशान दूल्हे

N4N Desk - हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में शादी के जश्न के बीच उस वक्त मातम छा गया जब बारात रवानगी से पहले दूल्हे ने आत्महत्या कर ली। घटना की जड़ में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। शनिवार को दूल्हा शादी की तैयारियों के लिए डीजे लाया था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इसे सामाजिक बुराई करार देते हुए बजाने से मना कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने केवल एक घंटे के लिए डीजे बजाने की अनुमति दी थी।

सहमति न बनने पर तनाव में था दूल्हा 

ग्रामीणों और सरपंच परिवार के सदस्यों के अनुसार, तय समय के लिए डीजे बजा और दूल्हे को मेहंदी भी लगाई गई। हालांकि, युवक डीजे को देर रात तक बजवाना चाहता था, लेकिन गांव के बुजुर्गों और अन्य लोगों के साथ इस पर सहमति नहीं बन पाई। हालांकि रात में किसी बड़ी लड़ाई की बात सामने नहीं आई, लेकिन माना जा रहा है कि युवक इस पाबंदी और कहासुनी से काफी मानसिक तनाव में था।

Diarch GO

बिजली के खंभे पर फंदे से लटका मिला शव 

रविवार सुबह जब घर में बारात ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी दूल्हा अचानक घर से गायब हो गया। कुछ ही देर बाद गांव के बाहर हड़कंप मच गया जब लोगों ने युवक का शव बिजली की लाइन वाले खंभे से लटकता हुआ देखा। उसने बिजली के खंभे को फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

परिजनों ने नहीं जताया किसी पर संदेह 

इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सरपंच परिवार के सदस्य फतेला ने स्पष्ट किया कि परिजनों ने फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर कोई सीधा संदेह या आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है और शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई हैं।

NSIT
Nsmch

नोएडा के गार्डन गैलेरिया में भी डीजे पर बवाल 

इसी तरह की एक अन्य घटना नोएडा के सेक्टर-39 थानाक्षेत्र स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल से सामने आई है। यहाँ 'लोकल बार' में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने डीजे पर मनपसंद गाना न बजने पर भारी हंगामा किया और क्लब के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बार मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये दोनों घटनाएं दर्शाती हैं कि डीजे जैसे छोटे विवाद कैसे बड़े अपराधों या त्रासदियों का कारण बन रहे हैं।