LATEST NEWS

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

'तेरे बेटे से सुंदर तो…' एक ताना और हरियाणा की पूनम ऐसे बन गई साइको किलर

Haryana Psycho Killer Poonam: हरियाणा में चार बच्चों की हत्या करने वाली साइको किलर पूनम की कहानी महज एक ताने से शुरू हुई और फिर इसने चार मासूमों को मौत के घाट उतारदिया लेकिन चौथी हत्या के बाद पूनम गिरफ्तार हो गई.

'तेरे बेटे से सुंदर तो…' एक ताना और हरियाणा की पूनम ऐसे बन ग
एक ताना और हरियाणा की पूनम ऐसे बन गई साइको किलर- फोटो : NEWS 4 NATION

हरियाणा में चार मासूम बच्चों की हत्या करने वाली पूनम की कहानी एक छोटे से ताने से शुरू हुई थी। यह ताना उसके मन में इतनी गहरी हीनभावना और जलन पैदा कर गया कि चार बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पूनम की गिरफ्तारी चौथी हत्या के बाद हुई, और अगर वह पकड़ी न जाती, तो परिवार के दो और बच्चे (जिसमें उसका 18 महीने का बेटा भी शामिल था) उसके अगले निशाने पर थे। पानीपत और सोनीपत में हुई इन सिलसिलेवार हत्याओं ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। जिन मौतों को सालों तक हादसा समझा गया, वे दरअसल सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्याएं थीं।

साइको किलर पूनम की पहचान और मकसद

32 वर्षीय पूनम, जिसे अब एक साइको किलर माना जा रहा है, ने पूछताछ में कबूल किया कि उसे सुंदर बच्चों से, खासकर लड़कियों से, जलन होती थी। पुलिस के मुताबिक, उसने जिन चार बच्चों को मारा, उनमें तीन लड़कियाँ और चौंकाने वाली बात यह है कि उसका खुद का तीन साल का बेटा, शुभम भी शामिल था। उसने अपने बेटे को इसलिए मारा ताकि किसी को उस पर शक न हो कि यह घिनौनी हरकत उसने ही की है। वह बच्चों को पानी में डुबोकर मारती थी, जिससे मौत निश्चित हो जाए। गिरफ्तार होने पर भी उसकी आँखों में कोई पछतावा नहीं दिखा।

पहली दो हत्याएं: बेटे और भतीजी को बनाया शिकार 

पूनम ने पहली दो हत्याएं 2023 में अपनी ससुराल, भावड़ में कीं। पानीपत के एसपी भूपेंद्र सिंह के अनुसार, उसने सबसे पहले अपने तीन वर्षीय बेटे शुभम और ननद की नौ वर्षीय बेटी इशिका को निशाना बनाया। दोनों को घर पर बने पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला। पूनम ने पुलिस को बताया कि परिजनों को उस पर शक न हो, इसलिए उसने इशिका के साथ-साथ अपने ही बेटे को भी मार डाला। परिवार ने इन दोनों मौतों को एक हादसा मान लिया और पूनम पर कोई शक नहीं हुआ।

तीसरी और चौथी हत्या: मायके और रिश्तेदार के घर पर

तीसरी हत्या (अगस्त 2025): पूनम अपने मायके सिवाह गांव में थी, जब उसने चचेरे भाई की छह वर्षीय बेटी जिया को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। इसे भी परिवार ने हादसा मानकर अंतिम संस्कार कर दिया, हालांकि कुछ लोगों को इस बार पूनम पर शक जरूर हुआ।

NSIT
Nsmch

चौथी हत्या (1 दिसंबर 2025): नौल्था गांव में रिश्तेदारों की शादी के दौरान पूनम ने छह वर्षीय विधि को निशाना बनाया। सभी के बारात में व्यस्त होने पर, उसने विधि को छत पर ले जाकर एक प्लास्टिक के टब में डुबोकर मार डाला। उसने दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगाई और नीचे आकर भीगे कपड़ों के बारे में झूठी कहानियां सुनाती रही।


साइको किलर पूनम कैसे पकड़ी गई?

चौथी हत्या के बाद ही पूनम का सच सबके सामने आया। दादी ओमवति ने जब शगुन की रस्म के लिए विधि को आवाज लगाई और वह नहीं मिली, तो पूरे परिवार ने उसे ढूँढना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद शादी वाले घर की पहली मंजिल पर बने एक बंद स्टोर रूम में विधि की लाश मिली, जिसका सिर पानी के टब में डूबा हुआ था। जाँच के दौरान पहला सुराग तब मिला जब एक सदस्य ने बताया कि टब पहले बाथरूम में था, फिर स्टोर रूम में कैसे आया। पुलिस ने सभी से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें पूनम आत्मविश्वास से झूठ बोलती रही। हालांकि, जब पुलिस ने 'टेस्ट' करने की बात कहकर सख्ती बरती, तो वह टूट गई और आखिरकार चारों हत्याओं का सच उगल दिया।

पूनम की पर्सनालिटी की परतें: जलन और हीनभावना

पूछताछ में पूनम ने अपनी इस विकृत मानसिकता का कारण बताया। शादी के बाद जब उसका बेटा शुभम हुआ, तो घर के सदस्य उसे ताना मारते थे। वे कहते थे कि पूनम के बेटे से ज्यादा सुंदर घर के बाकी बच्चे हैं। इस लगातार ताने ने उसके मन में गहरी हीनभावना बैठा दी, जो धीरे-धीरे नफरत और सुंदर बच्चों के प्रति जलन में बदल गई। इस मानसिक विकृति के चलते ही उसने अपने रास्ते में आने वाले मासूमों को मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया।


परिवार के दो और बच्चे थे लिस्ट में

पूनम ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी हत्याओं की लिस्ट में अभी परिवार के बाकी बच्चे भी थे। इनमें से एक बच्चा उसका खुद का 18 महीने का बेटा भी था। उसकी गिरफ्तारी ने परिवार के अन्य मासूमों की जान बचा ली। पूनम अब जेल में है और पुलिस उसके खिलाफ चारों मामलों में कड़ी कार्रवाई कर रही है, साथ ही जिया के पिता दीपक ने पानीपत के उद्योगिक थाना सेक्टर 29 में हत्या का केस भी दर्ज कराया है।