LATEST NEWS

  • Employment in India
  • Employment in India: 2030 तक भारत में 35 करोड़ से ज्यादा नौकरियों का अनुमान, जानें किन सेक्टरों

  • E20 petrol
  • E20 petrol: E20 पेट्रोल की नई नीति से महंगे हो सकते हैं अंडे और चिकन, जानें वजह

  • Delhi cyber fraud
  • Delhi cyber fraud: दिल्ली में लोन के नाम पर मजदूरों से ठगी का आरोप, 37 बैंक खातों से

  • NDA Candidate
  • NDA Candidate: बिहार MLC चुनाव के बाद जेडीयू में कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल का निष्कासन

  • Amazon prime video
  • Amazon prime video: प्राइम वीडियो पर विज्ञापन दिखाना अमेजन को पड़ा महंगा, ग्राहक को देने होंगे 9499

Transport Department: अजब-गजब मामला अंबाला में खड़ी स्कूटी का दो बार कट गया चालान

Transport Department:फिक पुलिस के सामने एक हैरान करने वाला मामला आया है। एक स्कूटी, जो पिछले 5 साल से अंबाला कैंट (हरियाणा) में खड़ी है, उसका कानपुर में दो बार चालान कर दिया गया।

Transport Department: अजब-गजब मामला अंबाला में खड़ी स्कूटी क
अजब-गजब मामला अंबाला में खड़ी स्कूटी का दो बार कट गया चालान- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: ट्रैफिक पुलिस के सामने एक हैरान करने वाला मामला आया है। एक स्कूटी, जो पिछले 5 साल से अंबाला कैंट (हरियाणा) में खड़ी है, उसका कानपुर में दो बार चालान कर दिया गया।

स्कूटी नंबर: UP78 FK 7667 के मोबाइल पर चालान स्कूटी मालिक तक पहुंचा तो वह हैरत में पड़ गया। दोनों चालान में स्कूटी का रंग अलग-अलग था। दरअसल जिस स्कूटी का कानपुर में दो बार चालान कटा वह पिछले पांच साल से अंबाला कैंट में है। अब बड़ा सवाल है कि जिस स्कूटी का चालान हुआ वह चोरी की तो नहीं या फिर चालान से बचने के लिए एक ही नंबर का प्रयोग किया जा रहा है। यातायात विभाग और आरटीओ जांच में जुटे हैं।

नितीश सिंह के मोबाइल पर ट्रैफिक चालान का मैसेज आने के बाद उन्होंने एप पर जांच की तो पाया कि 11 अगस्त 2025 को स्वर्ण जयंती विहार, देहली सुजानपुर में चालान कटा।आरोप: बिना हेलमेट, तीन सवारी, HSRP नंबर प्लेट न होना

यानी एक ही नंबर की स्कूटी के दो चालान, दोनों का रंग अलग-अलग और दोनों कानपुर में पकड़े गए, जबकि नितीश की स्कूटी पूरे समय अंबाला कैंट में उनके पास रही।

NSIT
Nsmch

नितीश सिंह ने कहा कि उनकी स्कूटी पिछले 5 साल से अंबाला कैंट में है।उन्होंने चालान वाले दिन ही अपनी स्कूटी की फोटो खींचकर सुरक्षित कर ली।उन्हें डर है कि कहीं कोई चोरी की स्कूटी पर उनके नंबर का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा।उन्हें यह भी आशंका है कि अपराधी उनकी नंबर प्लेट लगाकर किसी अपराध में न फंस जाएं।वे इस मामले में जल्द ही तहरीर देंगे।

डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार: "दोनों चालान सड़क पर नियम तोड़ते हुए किए गए हैं। अगर असली स्कूटी अंबाला में है तो कानपुर में पकड़ी स्कूटी की जांच होगी।"एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार: "एक नंबर पर दो गाड़ियां होने की जानकारी नहीं है। अगर पुलिस दस्तावेज मांगेगी तो उपलब्ध कराएंगे। इससे पहले ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।"