LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

Sarkari Naukri: HPSC ने ग्रुप बी लेक्चरर के 237 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विभिन्न तकनीकी विषयों में लेक्चरर के 237 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

sarkari naukri

Sarkari Naukri:   रियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 237 ग्रुप बी लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उच्च शिक्षा विभाग के तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


किस विषय में कितने पद?

इस भर्ती में हरियाणा सरकार ने कई तकनीकी विषयों के लेक्चरर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं:

  • एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग: 1 पद
  • आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग: 8 पद
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग: 15 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग: 21 पद
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग: 36 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 40 पद
  • फूड टेक्नोलॉजी: 4 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 30 पद
  • मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी: 32 पद
  • फार्मेसी: 11 पद
  • टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी: 3 पद
  • फोरमैन इंस्ट्रक्टर: 6 पद
  • फैशन टेक्नोलॉजी: 4 पद
  • लाइब्रेरी साइंस: 3 पद
  • ऑफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन: 3 पद


आवेदन के लिए पात्रता और आयु सीमा

  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 का वेतनमान और 5400 ग्रेड पे दिया जाएगा, जो हरियाणा सरकार के मानकों के अनुसार आकर्षक वेतन है। जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 1000 रुपये देने होंगे. वहीं अन्य श्रेणियां एवं महिला उम्मीदवार को आवेदन शुल्क 250 रुपये देना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े. 


कैसे करें आवेदन?

  1. आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  2. लेक्चरर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।

NSIT
Nsmch