LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Perfect 10- रणजी ट्रॉफी में हर दिन बन रहे नए रिकॉर्ड, अब इस गेंदबाज ने कर ली अनिल कुंबले की बराबरी, मैच में किया अनोखा कारनामा

Perfect 10 - रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। अंशुल ने यह कारनामा केरल के खिलाफ किया है। पारी के सभी 10 विकेट लेनेवाले भारत के छठ गेंदबाज हैं।

Perfect 10- रणजी ट्रॉफी में हर दिन बन रहे नए रिकॉर्ड, अब इस
अंशुल ने बनाया रिकॉर्ड- फोटो : SOCIAL MEDIA

DESK - इस साल रणजी ट्रॉफी में कई नई रिकार्ड बन रहे हैं। दो दिन पहले रणजी में एक पारी  में सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकार्ड बना था। वहीं एक तेज गेंदबाज अंशुल कांबोज ने अपनी धारधार गेंदबाजी  से एक पारी के सभी 10 विकेट लेकर नया कारनामा कर दिया है। पारी की सभी 10 विकेट लेनेवाले अंशुल छठे भारतीय गेंदबाज बने।

बता दें कि हरियाणा और केरल के बीच रोहतक में रणजी ट्रॉफी मैच खेला जा रहा है। जिसमें केरल की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और अपने चार बल्लेबाजों के अर्धशतक जड़ने के बावजूद वे पहले ही दिन 291 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। इस पारी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि हरियाणा की तरफ से सभी 10 विकेट अंशुल ने लिए। उन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी  से केरल के किसी बल्लेबाज को लंबे समय तक टिकने नहीं दिया और सिर्फ 49 रन देकर 10 विकेट ले लिए।

अंशुल कांबोज से पहले रणजी ट्रॉफी में ये कमाल 1956 में प्रेमांग्शु चटर्जी और 1985 में राजस्थान के प्रदीप सुंदरमिन ने किया था। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों में ये कमाल 1954 में सुभाष गुप्ते, 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में अनिल कुंबले और 2000 में तेज गेंदबाज देबाशीष मोहंती ने 10 विकेट लेने का कमाल किया था।

रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। अंशुल ने यह कारनामा केरल के खिलाफ किया है। पारी के सभी 10 विकेट लेनेवाले भारत के छठ गेंदबाज हैं। 

NSIT
Nsmch