LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

टॉयलेट सीट पर फोन का इस्तेमाल करना मतलब बीमारी को दावत देना! जानें इससे जुड़ी परेशानियां

टॉयलेट सीट पर फोन का इस्तेमाल करना मतलब बीमारी को दावत देना!

Using Phone In Toilet Seat: बाथरूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना आजकल एक सामान्य आदत बन गई है, लेकिन इसके गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव हो सकते हैं। सबसे बड़ा खतरा है हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणु, जो आपके फोन पर चिपक सकते हैं। बाथरूम के बाहर भी फैल सकते हैं, जिससे पेट की बीमारियां हो सकती हैं।

लेकिन कीटाणुओं से भी अधिक चिंता की बूात है बाथरूम में फोन का लंबे समय तक इस्तेमाल, जिससे बवासीर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक टॉयलेट सीट पर बैठने से मलाशय और गुदा के आसपास की नसों पर दबाव बढ़ता है, जिससे सूजन और दर्द का खतरा होता है। शौचालय में फोन के साथ अतिरिक्त समय बिताने से यह दबाव और बढ़ जाता है, जिससे बवासीर जैसी समस्याएं होने का खतरा होता है।

फोन पर समय बिताने से प्रक्रिया में देरी

डॉक्टरों का कहना है कि मल त्याग की प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से तेज होनी चाहिए, लेकिन फोन पर समय बिताने से यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे नसों पर दबाव और अधिक बढ़ जाता है। बवासीर न केवल दर्दनाक होता है, बल्कि अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो इसके लिए सर्जरी की भी आवश्यकता हो सकती है।

टॉयलेट में फोन का Use कैसे नुकसान पहुंचाता है

  • लंबे समय तक बैठना – फोन के कारण आप टॉयलेट में जरूरत से ज्यादा समय बिता सकते हैं, जिससे कब्ज और बवासीर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • गंदगी और कीटाणु – बाथरूम में फोन का उपयोग करने से कीटाणु फोन पर आ जाते हैं, जो अन्य जगहों पर फैल सकते हैं और बीमारियां फैला सकते हैं।
  • दिमागी स्वास्थ्य पर असर – फोन का लगातार उपयोग मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है, क्योंकि यह आपको हर समय व्यस्त और तनावग्रस्त बनाए रखता है।
  • इसलिए, बाथरूम में फोन का इस्तेमाल करने से बचें और अपने स्वास्थ्य के लिए अधिक सावधान रहें।

NSIT
Nsmch