LATEST NEWS

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

Viral Video: बीच सड़क बुलेट-कार की भीषण टक्कर! नजारा ऐसा जिसे देख आपकी भी आंखें रह जाएंगी फटी की फटी

Viral Video: बीच सड़क बुलेट-कार की भीषण टक्कर! नजारा ऐसा जिस

Viral Video: आए दिन सड़कों पर चलते-चलते ऐसे नजारे देखने को मिल जाते है, जो वाकई में काफी अलग होते हैं। जैसे कोई लड़ते-झगड़ते, गिरते-पड़ते या फिर कोई दुर्घटना दिख जाती है। हालांकि, कई बार ऐसा सीन भी देखने को मिल जाता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा मध्य प्रदेश के किसी शहर में देखने को मिला, जहां बुलेट और कार के बीच भीषण टक्कर देखने को मिली, जिसमें कार बुलेट से टक्कर खाने के बाद पलट गई। ऐसा देख वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि जो उन्होंने देखा क्या वो वाकई में सच है या फिर सपना।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh द्वारा पोस्ट किए गए 30 सेकंड के क्लिप पर अभी तक 4 लाख के करीब व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा 3 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो क्लिप फल के दुकान में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिससे देखकर साफ पता चल रहा है कार और बुलेट आमने-सामने टकरा जाते हैं। हालांकि, इसमें बुलेट वाला गिरने के बाद तुरंत उठ खड़ा होता है। वहीं कार पलट जाती है। तभी मौजूद लोग कार को सीधा करने का काम शुरू कर देते है। जानकारी के मुताबिक, घटना में कार सवार समेत ड्राइवर को चोट लग जाती है।

खिलौने की तरह पलट गई सफेद रंग की कार

बता दें कि सफेद रंग की कार जब टकर खाकर गिरने से पहले कट मारने की कोशिश करती है। तभी अचानक संतुलन खो जाने के कारण बुलेट से सीधे-सीधे टक्कर खा गई और खिलौने की तरह पलट गई।

NSIT
Nsmch