LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Ranchi kantatoli flyover: रांची वालों को जल्द ही जाम से मिलेगा छुटकारा! 30 सितंबर को शुरू हो जाएगा ये ब्रिज

 Ranchi kantatoli flyover: रांची वालों को जल्द ही जाम से मिल

Ranchi kantatoli flyover: झारखंड की राजधानी रांची में जल्द ही शहरवासियों को जाम से छुटकारा मिलने वाला है। क्योंकि, इसी महीने के 30 तारीख  से कांटाटोली फ्लाईओवर शुरू कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार जुडको के द्वारा दी गई है। हालांकि, फ्लाईओवर के दो रैंप बाद में बनकर तैयार किए जाएगें। इसके अलावा रांची के सबसे व्यस्त जगहों में से एक  बहुबाजार से शांति नगर, कोकर तक फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। 

विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बीते सोमवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। उन्होंने जुडको और फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनी को 30 सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए इंजीनियर तेजी से हाथ चला रहे हैं। बता दें कि फ्लाईओवर से संबंधित लगभग 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बॉक्स को ऊपर चढ़ा दिया गया है। इसके अलावा 5 एमएम मास्टिक अस्फाल्ट लेयर चढ़ाने का काम अंतिम फेज में पहुंच गया है। 

कांटाटोली फ्लाईओवर पूरा करने का मुख्य कारण

रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर में कुल 125 बिजली के खंभे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुल के नीचे भी LED बल्ब की सुविधा दी गई है। इस दौरान कई जगहों पर फ्लाईओवर का चौड़ा भी किया जा रहा है, जो आने वाले वक्त में पूरा हो जाएगा। बता दें कि साल के अंत में झारखंड विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर रखते हुए हेमंत सोरेन जल्द के ब्रिज के बाकी बचे काम को पूरा करके जनता का विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे। बता दें कि रांची में शहर के बीचों-बीच एक ही मुख्य ब्रिज पहले से मौजूद है, जिसे ओवर ब्रिज के नाम से जानते हैं। वहीं इस नए पुल के शुरू हो जाने के आम जनता को बहुत आराम मिलने वाला है।