LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पलामू जिले की हुसैनाबाद बनी हॉट सीट, इन दो विधायकों के बीच मुकाबले की आसार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पलामू जिले की हुसैनाबाद बनी हॉट

Jharkhand assembly election 2024: पलामू जिले की हुसैनाबाद विधानसभा सीट आगामी विधानसभा चुनावों में एक हॉट सीट बन गई है। इस सीट पर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वर्तमान में एनसीपी (अजित पवार गुट) के कमलेश सिंह इस सीट के विधायक हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव भी इस सीट से लगातार चुनाव लड़ते रहे हैं।

एनडीए और इंडिया गठबंधन के दावे

हुसैनाबाद सीट पर NDA और इंडिया गठबंधन दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवार को उतारने की तैयारी कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन में यह सीट राजद के खाते में जा सकती है, जिससे संजय कुमार सिंह यादव उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं, एनडीए के उम्मीदवार को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन भाजपा से विनोद सिंह, कर्नल संजय सिंह, और प्रफुल्ल सिंह जैसे नाम चर्चा में हैं।

Diarch GO

हुसैनाबाद सीट पर प्रमुख दावेदार

हुसैनाबाद सीट से चुनाव लड़ने के लिए कई नेता अपने दावे पेश कर रहे हैं, जो इस प्रकार है।

  • NCP (अजित पवार) से कमलेश सिंह (वर्तमान विधायक)
  • राजद से संजय कुमार सिंह यादव
  • BJP से विनोद सिंह, कर्नल संजय सिंह, प्रफुल्ल सिंह
  • आजसू से शिवपूजन मेहता, संजय रंजन सिंह
  • अन्य उम्मीदवारों में बसपा से शेर अली, कांग्रेस से एम तौसीफ, और धनंजय तिवारी भी हैं।

राजनीतिक यात्राओं से नेताओं की ताकत का प्रदर्शन

परिवर्तन यात्रा और मंईयां सम्मान यात्रा के माध्यम से दोनों गठबंधनों के नेताओं ने अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाग लिया, जिसमें भाजपा नेताओं ने बड़ी संख्या में भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाई। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी मंईयां सम्मान यात्रा के जरिए हुसैनाबाद क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की।

NSIT
Nsmch

क्या है हुसैनाबाद के वोटरों की राय?

ETV की रिपोर्ट के मुताबिक, हुसैनाबाद के स्थानीय वोटर विकास और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं। एक मतदाता ने कहा कि वे ऐसे विधायक का चयन करेंगे जो क्षेत्र की समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि अब तक के प्रतिनिधियों ने इन क्षेत्रों में पर्याप्त काम नहीं किया है। अन्य ने कहा कि वे सेक्युलर पार्टी के पढ़े-लिखे उम्मीदवार को चुनेंगे, चाहे वह किसी भी पार्टी से हो। उन्होंने यह भी कहा कि वे ऐसे नेता का समर्थन करेंगे जो भ्रष्टाचार से मुक्ति और युवाओं के रोजगार पर काम करने की बात करेगा।