LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Patna news: पटना में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम, खाना बनाते वक्त धमाका, युवक की दर्दनाक मौत

Patna news: पटना में एक छोटे सिलेंडर में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक युवक की जान ले ली।...

Patna Cylinder Blast
पटना में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम- फोटो : reporter

Patna news: पटना में एक छोटे सिलेंडर में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक युवक की जान ले ली। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाईटोला में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में किराएदार संजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया।

खाना बनाते वक्त अचानक हुआ धमाका, दहशत में आए लोग

मिली जानकारी के मुताबिक, गोसाईटोला में मकान मालिक मनोज कुमार के मकान में संजय कुमार किराए पर रहते थे। बताया गया है कि खाना बनाने के दौरान छोटे सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि, सिलेंडर में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। गंभीर रूप से घायल संजय कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर सामने आते ही घटना की गंभीरता और बढ़ गई।

SDPO-2 सुषमा सागर ने दी घटना की जानकारी

एसडीपीओ-2 लॉ एंड ऑर्डर सुषमा सागर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाईटोला में मकान मालिक मनोज कुमार के किराएदार खाना बना रहे थे, इसी दौरान छोटा सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। हादसे में संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की अग्रतर अनुसंधान में जुटी है। जांच के बाद ही सिलेंडर ब्लास्ट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। राजधानी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

रिपोर्ट- अनिल कुमार