LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Viral Video: लड़की को पहाड़ों पर रील बनाने का चस्का पड़ा भारी, मिला ऐसा सबक की जिंदगी भर रहेगी याद

Viral Video: लड़की को पहाड़ों पर रील बनाने का चस्का पड़ा भार

Viral Video: इस वक्त कई सारे लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अजीबो-गरीब काम करते रहते हैं। कभी कोई ट्रेन से जानलेवा स्टंट करता हुए दिखाई देता है। तो कोई चलती कार पर बैठ कर वीडियो शूट करता है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के चंबा की एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रील बनाने के चक्कर में पहाड़ पर से गिर जाती है। हालांकि, उसकी किस्मत सही रहती है कि वो बच जाती है। वहीं कैमरे पर वीडियो शूट करने वाली उसकी दोस्त ऐसा नजारा देख डर जाती है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रही वीडियो को @gharkekalesh ने पोस्ट किया है। क्लिप में महिला बॉलीवुड गीत 'बेपनाह प्यार है' पर लिप-सिंक करते हुए अपना दुपट्टा हवा में लहराते हुए रील बनाती हुई दिखाई देती है। हालांकि, इसी बीच वो अपना संतुलन खो बैठती है और नीचे गिरने लगती है। लेकिन कुछ देर बाद एक गड्ढे में जाकर अटक जाती है, जिसे उसकी जान बच जाती है।

 3 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

घर के कलेश पर पोस्ट किए गए वीडियो को अभी तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है। इस पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा कि मुझे इसके लिए कोई सहानुभूति नहीं दिखानी है। लड़की अपनी बेवकूफी के वजह से गिर गई है।एक अन्य ने टिप्पणी की, “ये रील वालों की नौटंकी खत्म ही नहीं होती। जान से ज्यादा व्यूज जरूरी हैं। अन्य ने लिखा कि लोगों को यह पता होना चाहिए कि रील कहां बनानी है।

NSIT
Nsmch