LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

BJP Parivartan Yatra: झारखंड के धरती से JMM पर जमकर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा-'सत्ताधारी दलों में लोक-लाज नहीं है'

BJP Parivartan Yatra: झारखंड के धरती से JMM पर जमकर बरसे रक्

BJP Parivartan Yatra: धनबाद में आयोजित परिवर्तन यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है और आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता में लाना ही राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। राजनाथ सिंह ने गोल्फ ग्राउंड में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का आरोप लगाया।

JMM से मुक्त कराने की बात

राजनाथ सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को राज्य की प्रगति में सबसे बड़ा बाधक बताया और कहा कि झारखंड को JMM से मुक्त कराना आवश्यक है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा का जिक्र करते हुए कहा, "जिस तरह बिरसा मुंडा ने गुलामी से मुक्त होने का नारा दिया था, वैसे ही अब झारखंड को JMM से मुक्त करना होगा।" राजनाथ सिंह ने JMM पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसका मतलब है "जमकर मलाई मारो" और हेमंत सोरेन 'बालू से तेल निकालने में माहिर' हैं।

अवैध घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई की बात

राजनाथ सिंह ने झारखंड में अवैध घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने वादा किया कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो सभी अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें राज्य से बाहर किया जाएगा। इस बयान के साथ उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके सहयोगी दलों को राज्य की सुरक्षा और विकास में बाधा बताया।

NSIT
Nsmch

विकास में तीन स्पीड ब्रेकर: JMM, कांग्रेस और राजद

राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास में तीन मुख्य स्पीड ब्रेकर हैं—झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, और राष्ट्रीय जनता दल (राजद)। उन्होंने इन दलों के गठबंधन को राज्य की प्रगति में बाधक बताया और कहा कि झारखंड को आगे ले जाने के लिए डबल इंजन की सरकार (राज्य और केंद्र में बीजेपी सरकार) की जरूरत है।

बाबूलाल मरांडी का बयान: परिवर्तन निश्चित

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभा में कहा कि झारखंड में परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है और हेमंत सोरेन सरकार ने बालू, कोयला और यहां तक कि जमीन तक लूट ली है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की विदाई के बाद यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे राज्य में विकास की गति तेज होगी।