LATEST NEWS

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

Jharkhand Weather: गर्म मौसम के साथ भारी बारिश की संभावना, राज्य के 18 जिलों येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: गर्म मौसम के साथ भारी बारिश की संभावना, र

Jharkhand Weather Update: झारखंड (Jharkhand) में आज 26 सितंबर 2024 का स्थानीय मौसम काफी गर्म रहेगा और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। शाम और रात के समय तापमान गिरकर 22°C तक पहुंच जायेगा। इसके अलावा झारखंड पर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से 26 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके तहत 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, खूंटी और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश हो सकती है। रांची में 30 सितंबर तक रोजाना बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 72 मिमी बारिश बहरागोड़ा में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले एक अक्टूबर तक राज्य में बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है।

जाने कौन सी जगह पर होगी बारिश

बीते दिन राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आया। रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं रांची समेत राज्य के हर जिलों में वज्रपात की आशंका है।  उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भागों में भारी बारिश हो सकती है। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा, देवघर, दुमका, धनबाद समेत अन्य जिलों में आज बारिश होगी।