LATEST NEWS

  • Bihar MLC election
  • Bihar MLC election: पटना में नीरज कुमार की निर्णायक बढ़त, तिरहुत में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU को चौंकाया,

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

नवरात्री के पहले दिन कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल, जाने ताजा अपडेट

नवरात्री के पहले दिन कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल, जाने ताज

Today Weather Update: आज से पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसा माना जाता की इस दौरान खासकर अक्टूबर की महीने की शुरुआत से मौसम में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं. वातावरण में ठंडा पन आने लगता है। इसी वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश भी खूब हो रही है. वहीं कई राज्यों में उमस की स्थिति बनी हुई है। आज 3 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने आज नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया। वहीं देश के कई हिस्सों में मौसम खिला-खिला रहेगा और कई जगह भारी बारिश भी होगी।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज देश के पूर्वोत्तर हिस्से जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है।

दिल्ली-NCR में खिली रहेगी धूप

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में पिछले मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में धूप खिलने का संभावना  जारी की है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आज दिल्ली का तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मानसून की विदाई के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

देश के अन्य राज्यों का हाल

हरियाणा और पंजाब: इन राज्यों में भी पिछले कुछ दिनों से धूप खिल रही है, और आज भी मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान में वृद्धि जारी रहेगी, और अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है।

NSIT
Nsmch

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूप का असर रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है।

राजस्थान: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में साफ मौसम रहेगा और तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक हो सकता है।