LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

बंगाल से प्रेमिका चलकर जमुई आई और मंदिर में रचली प्रेमी से शादी 8 महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बंगाल से प्रेमिका चलकर जमुई आई और मंदिर में रचली प्रेमी से श

JAMUI : जमुई के एक युवक आठ महीने पहले जमुई से चलकर हावड़ा घूमने गए एक युवक को एक युवती को देखते ही प्यार हो गया। युवक ने किसी तरह से युवती का मोबाइल नंबर लेकर युवती से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों के बीच बात बात में प्यार इतना परवान चढ़ गया कि युवक ने युवती से शादी रचाने की बात कह डाली। युवती ने बीए पार्ट 3 की परीक्षा देने की बात कह युवक को इंतजार करने को कहा। एक सप्ताह पूर्व युवती की परीक्षा समाप्त हुई। 

युवती ने हावड़ा से जनशताब्दी से 381 किलोमीटर दूर युवक से शादी करने विश्कर्मा पूजा के दिन जमुई पहुंंच गईऔर युवक के घर जाकर शादी करने की बात कहने लगी। दोनों ने आनन फानन में गुरुवार को मलयपुर थाना क्षेत्र के पत्नेश्वर नाथ मंदिर में शादी रचा ली। युवक सदर थाना क्षेत्र के सिरचन नवादा निवासी मुरली मनोहर साह और युवती हावड़ा वेस्ट बंगाल निवासी पूनम कुमारी महतो बताई जाती है।दोनों प्रेमी और प्रेमिका बालिग बताए जाते हैं। 

इधर मंदिर में शादी रचाने के बाद प्रेमी और प्रेमिका ने अपनी शादी करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में प्रेमिका ने बताया कि बिना किसी के दबाव में शादी की है।वो शादी के बाद अपने पति और ससुराल के लोगों के साथ खुश है। उसने अपने घर वालों को भी किसी तरह की चिंता नहीं करने की बात कही है। साथ ही अपने परिवार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि हमदोनो शादी अपनी मर्जी से शादी रचाई है।अपने पति और ससुराल में खुश है। मुझे अपने जिंदगी जीने दे। साथ ही हमें कोई परेशान ना करें। बताया कि दोनों ने कोर्ट में भी शादी कर ली है। इधर युवक ने भी बताया कि हम अपनी पत्नी के साथ खुशी से रहेंगें। किसी भी प्रकार का हमलोगों के ऊपर कोई दबाव नहीं दिया गया है।

जमुई से धीरज कुमार सिंह