LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Festival Special Trains: कंफर्म सीट के तनाव से मुक्ति! दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान चलेंगी 21 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे की तैयारी

Festival Special Trains: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए और  ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 21 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगी। इस विषय की जानकारी देते हुए कटिहार डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूजा में भारी भीड़ को देखते हुए  कटिहार रेल मंडल के द्वारा 08 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी और 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेन कटिहार रेल मंडल से होकर गुजरेगी। 

कटिहार डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने  कहा कि पूजा में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड के द्वारा यह फैसला लिया गया है। यह सभी स्पेशल सभी ट्रेन मुंबई सेंट्रल, अमृतसर, नई दिल्ली, हावड़ा, अगरतला कैंट, गुवाहाटी, कोलकाता तथा बेंगलुरु के लिए चलाई जा रही है। ताकि पूजा में लोग अपने घर पहुंच सके।कटिहार डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इन सभी ट्रेनों का परिचालन छठ पूजा तक किया जाएगा।

बता दें दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्वों के दौरान लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम एवं आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी विशेष ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की गई है। 

हर साल दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर प्रस्थान करते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए ये त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होते हैं। हर साल त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ की वजह से अधिकांश ट्रेनोंमें दो-तीन महीने पहले से ही टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं। इसी को देखते हुए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी त्योहारों के दौरान अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह