LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सीएम नीतीश ने जहानाबाद जिले में कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, निर्माणाधीन आर०ओ०बी० का किया निरीक्षण, तेजी से निर्माण काम पूरा करने का दिया निर्देश

सीएम नीतीश ने जहानाबाद जिले में कई योजनाओं का किया उद्घाटन ए

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जहानाबाद जिले में रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर विभिन्न विभागों के अंतर्गत 57 करोड़ 14 लाख 59 हजार रुपये की योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 65 करोड़ 62 लाख 4 हजार रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पटना से जहानाबाद जाने के क्रम में सरिस्ताबाद गांव के पास एन०एच०-30 और नाथूपुर गांव के पास एन0एच0-83 को जोड़नेवाले निर्माणाधीन पटना-गया-डोभी लिंक पथ का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना-गया-डोभी (एन०एच० 83) मार्ग पर अवस्थित जहानाबाद में निर्माणाधीन आर०ओ०बी० का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कनौदी गांव के पास एन०एच० 83 पर ही आयोजित समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पटना-गया-डोभी पथ (एन0एच083) के निर्माण कार्य के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचे हुए काम को तेजी से पूर्ण करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जब यह मार्ग बन जाएगा तो पटना से डोभी की दूरी 2 घंटे में तय की जा सकेगी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना-गया-डोभी मार्ग के बचे हुए कार्य को 2 महीने के अंदर पूर्ण करें। इस मार्ग के पूर्ण हो जाने से पटना से डोभी तक पहुंचने में लोगों के समय की बचत होगी और आवागमन भी सुलभ हो जाएगा। साथ ही लोगों को झारखंड पहुंचने में भी समय की बचत होगी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जहानाबाद के कल्पा ग्राम में नवनिर्मित कल्पा पंचायत सरकार भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। पंचायत सरकार भवन परिसर में ही आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से विभिन्न विभागों की कई योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर गृह विभाग के अंतर्गत 4.70 करोड़ रुपये की लागत से जहानाबाद जिला में नवनिर्मित अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति सह महिला थाना भवन का उद्घाटन किया तथा 15.55 करोड़ रुपये की लागत से जहानाबाद जिला में 150 महिला सिपाही बैरक, अभियोजन भवन, प्रक्षेत्रीय जिला प्रोबेशन कार्यालय भवन सहित कुल 11 पुलिस भवनों का भी शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत लाभुकों को चेक, उज्ज्वल दृष्टि योजना अंतर्गत वृद्ध जनों को चश्मा भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को कुल 5 लाख 21 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, भूमि संरक्षण अंतर्गत जल छाजन विकास योजना के तहत 50 लाभुक किसानों को 25 लाख का सांकेतिक चेक तथा 5573 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 45 करोड़ 26 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कल्पा ग्राम स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य तथा पेवर ब्लॉक पथ का भी निरीक्षण किया और तालाब किनारे बेहतर ढंग से वृक्षारोपण कराने तथा सौंदर्गीकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री सह जहानाबाद जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, विधायक सुदय यादव, विधायक रामबली सिंह यादव, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अभिराम शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुदुकल कट्टी, मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डे, जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch