LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों पर लाठीचार्ज और फायरिंग, पुलिस से झड़प, भारी बवाल...

Lathicharge and firing on flood victims

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाढ़ पीड़ितों पर लाठीचार्ज हुआ है। वहीं घटना में फायरिंग होने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि बाढ़ पीड़ितों और पुलिस में झड़प हुई जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं हवाई फायरिंग करने की खबर भी सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

मिली जानकारी अनुसार मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रोड को बाढ़ पीड़ितों ने जाम किया था।  बाढ़ राहत सामाग्री वितरण को लेकर नाराज लोगों ने रोड जाम किया था। औराई के गोपालपुर में बाढ़ पीड़ितों ने बवाल काटा है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस और पीड़ितों के बीच झड़प हुई। आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग का प्रयोग किया। वहीं हवाई फायरिंग की भी बात सामने आ रही है।

हालांकि, मुजफ्फरपुर एसएसपी ने फायरिंग की बात को नकारा दिया है। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

मणि भूषण की रिपोर्ट