LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: नवरात्रि के पहले दिन ही बिहार में बड़ा हादसा, सहरसा में दो सगी बहनों की मौत, मचा कोहराम...

 Two sisters died due to drowning

Bihar News: बिहार के सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नवरात्रि के पहले दिन ही बड़ी घटना घटी है। जानकारी अनुसार दो सगी बहनों का डूबने से दर्दनाक मौत हो गया है। पूरा मामला बसनही थाना क्षेत्र के बलैठा गांव का है। जहां एक पोखर में डूबने से दो मासूम सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतका की पहचान रंजीत मंडल की 10 वर्षीय पुत्री स्वाति कुमारी और 08 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पोखर के समीप दोनों बहने खेल रही थी खेलने के दौरान 08 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी का पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब में डूबने लगी। वहीं अपनी छोटी बहन सोनाक्षी को डूबता देखकर बड़ी बहन 10 वर्षीय स्वाति कुमारी तालाब में गई थी तालाब में अधिक पानी होने कारण दोनों बहने तालाब में डूबने लगी।


वहीं आसपास के लोग जब तक घटना की जानकारी उनके परिजन दिया तबतक दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मृतका आपस में सगी बहन थी और बलैठा गांव वार्ड नं0-04 की रहने वाली थी। घटना की सुचना बसनही थाना की पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पहुंच कर दोनों शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई । घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवरात्रि के पहले दिन ही दो सगी बहनों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग परिजनों को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब दोनों बहनों को तलाब से निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा। तबतक उनकी बच्चियों की मौत हो गई थी।