LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News: छपरा पर 24 घंटे भारी, 30 पंचायत डूब गए, अभी और बरप सकता है कहर..

Bihar News: छपरा पर 24 घंटे भारी, 30 पंचायत डूब गए, अभी और ब

Bihar News: बाढ़ को लेकर सारण के कई प्रखंडों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है.नेपाल से आए 6 लाख क्यूसेक पानी ने तबाही मचाना शुरु कर दिया है. सारण के कई प्रखंडों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गंडक इलाके में पेट्रोलिंग का आदेश जारी कर दिया.  

बाढ़ से 30 पंचायतें प्रभावित हैं और बाढ़ प्रभावित सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. जिला प्रशासन ने सामुदायिक किचन शुरू किया है और राहत कार्य जारी हैं.

बाल्मीकिनगर गंडक बराज में शनिवार की  रात्रि 12:00 बजे 6 लाख क्यूसेक से भी अधिक वाटर डिस्चार्ज की संभावना है. यह पानी 29 सितंबर को सारण जिला क्षेत्र से गुजरेगा. गंडक नदी बेसिन क्षेत्र के सभी सीमावर्ती प्रखण्डों- पानापुर, तरैया, मकेर, परसा, सोनपुर आदि को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड या अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रखण्डों के वरीय दाधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी बांधों एवं तटबंधों की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने का निदेश दिया है. 

बाढ़ या नहर कार्य प्रमंडल के सभी अभियंताओं को भी लगातार क्षेत्र में बने रहते हुये सभी बांधो एवं तटबंधों पर सतत निगरानी रखने को कहा गया है. गंडक नदी के सीमावर्ती प्रखंडों के निचले हिस्से में रहने वाले लोगों को सजग एवं सतर्क रहते हुये अपने मवेशियों को सुरक्षित ऊंचे स्थल पर रखने का अनुरोध किया जा रहा है.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- संजय भारद्वाज