LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Flood:बिहार में जलप्रलय! सात तटबंध टूटे, 12 जिले बने टापू

सात तटबंध टूटे

Bihar Flood:बिहार में  बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. सूबे में अबतक  बाढ़ के कारण सात तटबंध टूट गए हैं, जिससे लगभग पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 12 जिलों के कई गांव के लोग बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे हैं. जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है. जिस सड़क पर कल तक गाड़ी चलती थी वहां अब नाव चल रहे हैं. 

सीतामढ़ी, सुपौल,दरभंगा,बेतिया, मधुबनी, कटिहार,गोपालगंज, सीवान,मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में बाढ का पानी लोगों के घरों में गुस गया है. लोग सुरक्षित स्थान पर घर बार छोड़ कर शरण ले रखे हैं. कई जगह तो लोग घर के छत पर समय काटने को मजबूर हैं.बगहा में चंपारण तटबंध टूट गया है तो दरभंगा में कोसी तटबंध टूटने से हाहाकार मचा हुआ है.तटबंध टूटने से प्रवेश प्रखंड और घन्यश्यामपुर प्रखंड के दर्जनों गांव को बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे लाखो की आबादी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। हांलाकि प्रशासन ने देर रात तक तटबंध को बचाने की कोशिश की। लेकिन देर रात्रि कोशी नदी के धारा के सामने तटबंध अपना दम तोड़ दिया. 

बाढ़ के कारण लगभग पांच लाख लोग  प्रभावित हुए हैं तो बाढ़ के पानी में कई घर बह गए हैं वहीं  फसलें नष्ट हो गई हैं. लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जुझ रहे हैं.  प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव  कार्य शुरू कर दिया है. लेकिन बाढ़ की तीव्रता और क्षेत्रीय परिस्थितियों के कारण सहायता पहुंचाने में कठिनाई हो रही है.

इसके अलावा, मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है जहां पहले से ही बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. लगातार बारिश से जल स्तर और बढ़ सकता है, जिससे स्थिति और भी बिगड़ सकती है.

NSIT
Nsmch

पानी निकलने में 48 घंटे से अधिक समय लग सकता है. सूबे में स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और इसे नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.