LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR FLOOD NEWS : सीतामढ़ी में बागमती नदी का टूटा तटबंध, कई गांवों में तेजी से घुस रहा बाढ़ का पानी, लोगों में मची अफरा तफरी

सीतामढ़ी में टूटा तटबंध

SITAMARHI : नेपाल की तराई क्षेत्र में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते नेपाली नदियों के साथ  की उत्तर बिहार से बहने वाली नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। वहीँ नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के कई जिले जलमग्न हो गए है।

इसी कड़ी में सीतामढ़ी जिले में बहने वाली बागमती, अधवारा समूह की नदियां उफान पर है। बेलसंड के मधकौल में बागमती नदी के उत्तर तरफ के तटबंध टूट जाने से  गांव मढ़कौल, मरार, जाफरपुर, ओलीपुर  गांव में बागमती का पानी तेजी से फैल रहा है। 

ग्रामीणों में द्वारा उक्त बांध के टूट जाने की जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गई है। हालाँकि लोगों को अभी अभी सरकारी मदद का इन्तजार है। सूत्रों की माने तो आस पास के तकरीबन आधा दर्जन गांव उक्त बाढ़ से प्रभावित हो गए है जिसमें सैकड़ो घर प्रभावित हुए है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट