LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR FLOOD : बागमती का दाहिना तटबंध टूटने से आधा दर्जन से अधिक पंचायतें हुई प्रभावित, बाँध में रेनकट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

रेनकट से दहशत का माहौल

SITAMARHI : नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों के साथ बिहार में रुक रुक कर हो रही बारिश का सीधा असर देखने को मिल रहा है। बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से बेलसंड प्रखंड में बांध टूटने के बाद रुन्नीसैदपुर के तिलकताजपुर में बागमती का दाहिना तटबंध टूट गया। जिससे आधा दर्जन पंचायत प्रभावित हो गए है।


तटबंध टूटने से महेसा फ़रकपुर, बरहेता, तिलकताजपुर समेत दर्जनों गावों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बांध टूटने के कारण इन गांवों में पानी भरने से करीब एक लाख लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दूसरी तरफ आधा दर्जन घर जलसमाधि ले चुके है। 

लोगों का कहना है कि बांध टूटने के करीब 18 घंटा हो गया। इसके बावजूद अभी तक किसी भी प्रकार के सरकारी राहत नहीं मिल सकी है। बांध टूटने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए है जिससे लोगों में भय व्याप्त है। कई जगह बांध में अब भी रेनकट बना हुआ है। यह इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि किस प्रकार बागमती प्रमंडल के विभागीय अधिकारियों की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण अब भी बागमती दाएं तटबंध पर खतरनाक प्रतीत हो रहे है।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट