LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ पीड़ितों ने गुस्से में रोकी ट्रेन, भूख से बेहाल लोग रेलवे लाइन पर हुए खड़े, प्रशासन के हाथ पांव फूले...

Flood victims stopped train

Bihar Flood: नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोसी बराज से 1968 के बाद पहली दफे रविवार की सुबह 6.61,295 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। वहीं कोसी बराज के साथ बागमती भी उफान पर है। फिलहाल कोसी बराज का पानी पहले से कम हुई है। लेकिन बिहार के करीब 20 जिले और लगभग आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है। 

बिहार सरकार की और से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य भी जारी है। लेकिन कई जगहों पर बाढ़ पीड़ित प्रशासन के काम से संतुष्ठ नहीं हैं और सरकार का विरोध कर रहे हैं। कई जिलों से बाढ़ पीड़ितों के उग्र होने की भी खबर सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला सुपौल से सामने आया है। जहां बाढ़ पीड़ितों ने ट्रेन को रोक दिया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ पीड़ित रेलवे लाइन पर उतर कर ट्रेन का परिचालन बाधित कर दिया। 

Diarch GO


मिली  जानकारी अनुसार बाढ़ पीड़ितों ने सहरसा-लहेरियासराय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। बताया जा रहा है कि बाढ़ पीड़ितों ने सहरसा से फारबिसगंज जा रही डेमू ट्रेन-05516 को रोक दिया। जिससे ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया। बाढ़ पीड़ितों ने सुपौल जिले के थरबिटिया-सरायगढ़ के बीच ट्रेन को रोक है। 

NSIT
Nsmch

वहीं बाढ़ पीड़ितों के प्रदर्शन के कारण लहेरियासराय से सहरसा आ रही डेमू ट्रेन को भी झंझारपुर की ओर ही रोक दिया गया। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर ट्रैक से हटा दिया। जानकारी अनुसार सुपौल जिले के बाढ़ पीड़ित प्रशासन पर सरकारी मदद नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब साढ़े सात बजे ही ट्रेन को रोक दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने समझा बुझा कर 9 बजे ट्रैक खाली करवाया है।