LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Flood:सीतामढ़ी में 22 साल बाद बागमती मचा रही बवाल, 30 गांव डूबे, सड़क पर चल रही नाव

बागमती मचा रही बवाल

Bihar Flood:बिहार में  बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. सूबे में अबतक  बाढ़ के कारण सात तटबंध टूट गए हैं, जिससे लगभग दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 12 जिलों के कई गांव के लोग बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे हैं. जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है. जिस सड़क पर कल तक गाड़ी चलती थी वहां अब नाव चल रहे हैं. सीतामढ़ी, सुपौल,दरभंगा,बेतिया, मधुबनी, कटिहार,गोपालगंज, सीवान,मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में बाढ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है. लोग सुरक्षित स्थान पर घर बार छोड़ कर शरण ले रखे हैं. कई जगह तो लोग घर के छत पर समय काटने को मजबूर हैं.

सीतामढ़ी क्षेत्र में बागमती नदी उफान पर है.  22 वर्षों बाद यहां के लोग बागमती का रौद्र रुप दिख रहा है. इससे स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है. बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से शिवहर जिले के 30 गांवों में पानी लबालब भर गया है. 

बागमती नदी के उफान से 12 जिलों की लगभग साढ़े तीन लाख आबादी प्रभावित हुई है. इस स्थिति ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया है और राहत कार्यों की तैयारी शुरू कर दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुँचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा हुआ है. 

 सीतामढ़ी में बागमती नदी के उफान  पर आने से लोग त्रही त्रही कर रहे हैं. बाढ़ के पानी में कई घर बह गए हैं वहीं  फसलें नष्ट हो गई हैं. लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जुझ रहे हैं.  प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव  कार्य शुरू कर दिया है. लेकिन बाढ़ की तीव्रता और क्षेत्रीय परिस्थितियों के कारण सहायता पहुंचाने में कठिनाई हो रही है.

NSIT
Nsmch

इसके अलावा, मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है जहां पहले से ही बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. लगातार बारिश से जल स्तर और बढ़ सकता है, जिससे स्थिति और भी बिगड़ सकती है.