LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

BIHAR CRIME NEWS जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव के निजी फार्म हाउस के तालाब से बरामद हुआ महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद के सांसद के तालाब से शव मिला

BIHAR CRIME NEWS: एक महिला का शव जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव के निजी फार्म हाउस के तालाब से बरामद किया गया है. मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय रेणु देवी के रूप में हुई है, जो डोभी थाना क्षेत्र के जोलाबीघा गांव की निवासी थीं. घटना मंगलवार की है जब रेणु देवी अपने घर से सुबह 11 बजे घास काटने के लिए निकली थीं.

महिला की मौत तालाब में डूबने से हुई. जानकारी के अनुसार, वह 88 बीघा गोविंदपुर नहर के पास स्थित तालाब में पैर फिसलने के कारण गिर गईं. जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटीं, तो उनके परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की.

बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों और डोभी थाने की पुलिस ने मिलकर तालाब से महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने घटनास्थल से महिला का चप्पल, घास काटने वाला एक हसुआ और एक बोरा भी बरामद किया है. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया.

डोभी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है .ताकि इस घटना के पीछे कोई अन्य कारण या संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके.

NSIT
Nsmch