LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Ranveer allahbadia Controversy: स्वीच ऑफ हुआ फोन, घर पर लटका ताला, जानें आखिर कहां गायब हो गए रणवीर इलाहाबादिया

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पैरेंट्स पर किए गए विवादित कमेंट्स के बाद से लापता हैं। मुंबई पुलिस से संपर्क टूटने और समन के बाद, रणवीर का फोन बंद है और घर पर ताला लगा है।

Ranveer allahbadia Controversy: स्वीच ऑफ हुआ फोन, घर पर लटका
Ranveer Allahbadia- फोटो : social media

Ranveer allahbadia Controversy: यूट्यूब पर अपने पॉडकास्ट और वीडियोस से लाखों की कमाई करने वाले रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, रणवीर पुलिस के संपर्क से बाहर हो गए हैं और उनका फोन भी बंद है। मुंबई पुलिस उन्हें दो बार समन भेज चुकी है, लेकिन रणवीर अपना बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे हैं। गुरुवार को जब पुलिस रणवीर के घर गई, तब घर पर ताला लगा हुआ था।

पैरेंट्स पर किए गए कमेंट्स से बढ़ी परेशानी

रणवीर हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" में जज के रूप में शामिल हुए थे। यह शो डार्क कॉमेडी पर आधारित है, लेकिन शो में पैरेंट्स पर किए गए कमेंट्स के बाद रणवीर बुरी तरह फंस गए हैं। इस विवाद के चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। समय रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को कोर्ट ने तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि रणवीर की याचिका पर कुछ दिन में सुनवाई होगी।

रणवीर के गायब होने पर मुंबई पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस रणवीर के लापता होने के बाद से उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि रणवीर का वकील भी संपर्क में नहीं है। इस बीच, शो के वीडियो एडिटर प्रथम सागर खार पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं और उनका बयान दर्ज किया जा चुका है।

NSIT
Nsmch

कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया?

रणवीर इलाहाबादिया एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं, जिनका पॉडकास्ट चैनल भी है। उन्होंने अपने चैनल पर कई बड़े सेलेब्रिटीज़ को बुलाया है और हर महीने लाखों की कमाई करते हैं। हालांकि, पैरेंट्स पर किए गए विवादित कमेंट्स के बाद, अब कई सेलेब्स उनसे दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।