LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

firing at kapil sharma cafe -कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में हुई फायरिंग, इस मोस्ट वांटेड आतंकी ने ली जिम्मेदारी

firing at kapil sharma cafe - कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल में ही शुरू हुए कैफे पर एनआईए के मोस्ट वांटेड आंतकी ने गोलीबारी की है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है।

firing at kapil sharma cafe -कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में

N4N Desk - नेटफ्लिक्स पर अपने कॉमेडी  शो के तीसरे सीजन के साथ लौटे कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई है। कनाडा में कुछ दिन पहले शुरू हुए कैफे में फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है।

फायरिंग का वीडियो आया सामने

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक आदमी रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता नजर आ रहा है। कार में बैठा शख्स अंधाधुन फायरिंग कर रहा है। अब इस मामले में बड़ी बात निकलकर सामने आई है। खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने दावा किया है कि ये फायरिंग करवाई है।

Diarch GO

एनआईए का मोस्ट वांटेड आंतकी

हरजीत सिंह लड्डी भारत की एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल BKI से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर है और जांच कर रही है। 

इस कैफे को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने शुरू किया था। कुछ दिन पहले ही इसे आम लोगों के  लिए खोला गया था। कैफे की सजावट को काफी  पसंद किया जा रहा था और लोगों की भीड़ कैफे में नजर आ रही थी। फिलहाल कपिल शर्मा या उनकी टीम की तरफ से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है

NSIT
Nsmch