LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'साम्राज्य: किंगडम' का टीज़र रिलीज़ - दमदार अवतार में करेंगे बड़ा धमाका, रणबीर कपूर की आवाज ने डाली जान

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'साम्राज्य: किंगडम' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रणबीर कपूर की आवाज़ से हिंदी वर्जन में चार चांद। 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'साम्राज्य: किंगडम' का टीज़र रिलीज़
, vijay deverakonda saamraajya kingdom- फोटो : social media

vijay deverakonda samrajya teaser release: विजय देवरकोंडा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, और ऐसा लग रहा है कि वह फिल्म 'साम्राज्य: किंगडम' के साथ 'पुष्पा 2' को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। 'साम्राज्य' का हाल ही में रिलीज़ हुआ टीज़र दमदार नजर आ रहा है, जो फिल्म के भव्यता और विजय के नए अवतार की झलक देता है।

हिंदी टीज़र में रणबीर कपूर की आवाज

इस टीज़र की सबसे खास बात यह है कि इसके हिंदी वर्जन में रणबीर कपूर ने आवाज़ दी है, जिससे विजय के किरदार को और भी ताकत मिल गई है। वहीं, तमिल वर्जन में सुपरस्टार सूर्या और तेलुगु वर्जन में जूनियर एनटीआर ने अपनी आवाज दी है।

टीजर की शुरुआत दमदार डायलॉग से

टीज़र की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है: "कभी न रुकने वाला है भीषण युद्ध, लहरों में बहता रक्त... ये महायुद्ध ना रुका है और ना रुकेगा।" यह संवाद फिल्म की भव्यता और विजय के किरदार के बड़े कद को बताता है, जो पुनर्जन्म लेकर अपने साम्राज्य का महानायक बनता है।

NSIT
Nsmch

विजुअल्स और सिनेमैटिक एंट्री

टीज़र में दिखाए गए विजुअल्स रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। चारों ओर तबाही, युद्ध, गोलीबारी और लाशों का ढेर दिखता है। इस बीच, विजय की सिनेमैटिक एंट्री होती है, जिसमें वह कहते हैं: "कुछ भी करूंगा, जरूरत पड़ी तो... सबकुछ जलाकर रख दूंगा।"

फिल्म 30 मई 2025 को होगी रिलीज़

विजय देवरकोंडा, गौतम टी और अनिरुद्ध की यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई है, और फैंस को अब फिल्म के ट्रेलर और रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है।