LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: विजय वर्मा की तमन्ना रह गई अधूरी! दोनों ने लिया ब्रेकअप का फैसला, जानें कैसे फैन्स को लगी इसकी भनक

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की तस्वीरें हटा दी हैं। फैंस के लिए यह बुरी खबर है क्योंकि यह जोड़ी काफी पॉपुलर थी।

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: विजय वर्मा की तमन्ना रह गई अधू
Tamannaah Bhatia and Vijay verma- फोटो : social media

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma Breakup:  तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पॉपुलर कपल का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अब दोस्त की तरह रहने का फैसला किया है और अपने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की तस्वीरें भी हटा दी हैं। हालांकि, अब तक तमन्ना और विजय ने इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

लिपलॉक वीडियो से शुरू हुई थी चर्चा

दिसंबर 2022 में तमन्ना और विजय के अफेयर की खबरें पहली बार तब सामने आईं, जब गोवा की एक पार्टी से उनका एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दोनों को लिपलॉक करते हुए देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उसी दौरान दोनों वेब सीरीज "लस्ट स्टोरीज" में साथ काम कर रहे थे।

पब्लिक अपीयरेंस और रिश्ते की स्वीकारोक्ति

इसके बाद, दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। विजय वर्मा को तमन्ना भाटिया के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी देखा गया था। इसके अलावा, दोनों एक इवेंट में भी एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। वैलेंटाइन डे पर विजय ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके रिश्ते की खबरों को और बल मिला।

तमन्ना और विजय का रिश्ता

2023 में एक इंटरव्यू में तमन्ना ने अपने और विजय के रिश्ते के बारे में कुछ कहा था। उन्होंने कहा था, "हमने साथ में काम किया है। इस तरह की खबरें आती रहती हैं। सभी को सफाई देना जरूरी नहीं है।" हालांकि, कुछ समय बाद तमन्ना ने इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए कहा था कि विजय उनके लिए "हैप्पी स्पेस" हैं।

NSIT
Nsmch

विजय वर्मा ने भी इस रिश्ते को स्वीकार किया था। उन्होंने अपनी पहली डेट के बारे में बताया और कहा, "हमारी शुरुआत 'लस्ट स्टोरीज' से हुई थी, लेकिन हमने डेटिंग शूट के दौरान शुरू नहीं की थी। एक रैपअप पार्टी की बातचीत चल रही थी, जो कभी हुई नहीं। फिर हमने एक छोटी पार्टी की, जिसमें 4 लोग थे। उसी दिन मैंने तमन्ना से कहा कि मैं उनके साथ और समय बिताना चाहता हूं। इसके बाद हमारी पहली डेट हुई।"

ब्रेकअप की खबरें

अब, तमन्ना और विजय ने दोस्ती बनाए रखने का फैसला किया है, लेकिन दोनों ने अपने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की फोटोज हटा दी हैं, जिससे उनके ब्रेकअप की खबरों को और बल मिला है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, इसलिए फैंस को उनके रिश्ते की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी का इंतजार है।