LATEST NEWS

  • Kaimur liquor destruction
  • Kaimur Liquor Destruction: मोहनिया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की शराब नष्ट

  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की लिया जायजा
  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों

  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक लगाई अर्जी
  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक

  • Asansol Factory Accident
  • चिमनी गिरने से 4 मजदूरों की मौत पर विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले- दुर्गा सप्तमी के दिन हुई

  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय

Sushant Singh Rajput Death Case : सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हाईकोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला ! आदित्य ठाकरे की हो सकती है गिरफ्तारी

सुशांत सिंह राजपूत की संदेहास्पद स्थिति में मौत 14 जून 2020 को हुई थी.उनके मौत के कारणों को लेकर आज तक सस्पेंस बना हुआ है. अब मुम्बई हाई कोर्ट इस मामले में अहम फैसला दे सकता है. यह आदित्य ठाकरे की परेशानी बढ़ा सकता है.

Sushant Singh Rajput Death Case
Sushant Singh Rajput Death Case- फोटो : news4nation

Sushant Singh Rajput Death Case : बिहार मूल के फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज से मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो रही है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर 19 फरवरी को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. मुंबई में दायर एक नई जनहित याचिका (PIL) में उनकी डेथ की गहराई से जांच की मांग की गई है. 

याचिका में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई (CBI) से इस केस के संबंध में शिवसेना उद्धव ठाकरे (UBT)के विधायक आदित्य ठाकरे को गिरफ्तार करने और उनसे पूछताछ करने का आग्रह किया गया है. सुशांत सिंह की संदेहास्पद स्थिति में मौत 14 जून 2020 को  हुई थी. हालांकि, इस मामले को बाद में आत्महत्या बताया गया था. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और उनके परिजनों का कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत कभी आत्महत्या कर ही नहीं सकता है. 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर उनके पिता कृष्ण किशोर सिंह ने कहा था कि, मौत से तीन चार दिन पहले सुशांत घर आया था और ऐसा कुछ था ही नहीं. इस मामले में जो हकीकत है और जो दोषी हैं, उम्मीद है अब सामने आएगा. कोर्ट से न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि, यह ऐसा घाव है, जो कभी भर नहीं सकता. लेकिन दोषी का चेहरा सामने आएगा, तो थोड़ी राहत मिलेगी. सुशांत के पिता ने कहा कि, महाराष्ट्र की नई सरकार अच्छी है, वर्तमान मुख्यमंत्री जो भी करेंगे अच्छा करेंगे.

आदित्य ठाकरे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें 

शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने इस PIL में एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि, कोर्ट को कोई भी फैसला करने से पहले उनकी बात सुननी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यह PIL सही नहीं है, क्योंकि इस मामले की जांच राज्य कर रहा है. इस मामले में आदित्य ठाकरे को लेकर कई किस्म के आरोप लगाए गए हैं. 

NSIT
Nsmch

दिशा सालियान के रेप -मर्डर की मिस्ट्री 

बता दें कि सुशांत कि मौत से 6 दिन पहले यानी 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत भी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से हो गई थी. दोनों ही मौत संदिग्ध थी, लेकिन आज तक इसपर कोई खुलासा नहीं हो पाया है.


 नारायण राणे के गंभीर आरोप 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले में कहा था कि, 13 जून को सूरज पंचोली के घर पर पार्टी थी. जहां पर सुशांत की पूर्व मैनेजर के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई. इस मामले में नारायण राणे ने आदित्य ठाकरे पर भी गंभीर आरोप लगाए थे.

पटना में हुआ था जन्म 

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार के पटना में हुआ था. हालांकि उनका पैतृक घर बिहार के पूर्णिया में है. सुशांत के पिता एक सरकारी अफसर रहे हैं. इसके अलावा उनके परिवार में चार बहनें थीं जिनमें से एक के निधन के बाद तीन बहनें और सुशांत बचे थे. सुशांत के निधन के बाद अब उनका परिवार पटना के राजीव नगर में रहता है.