LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

सूर्यवंशम वाले हीरा ठाकुर की पत्नी 'सौंदर्या' की हुई थी हत्या, मौत के 22 साल बाद खुला राज, इस एक्टर पर लगा आरोप

सूर्यवंशम फिल्म की एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत हादसा नहीं हत्या थी। घटना के 22 साल बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। मामले में एक एक्टर पर हत्या की साजिश का आरोप लगा है। वहीं यह बात भी सामने आई है कि हादसे के दौरान एक्ट्रेस प्रेग्नेंट भी थी

सूर्यवंशम वाले हीरा ठाकुर की पत्नी 'सौंदर्या' की हुई थी हत्य

N4N DESK - अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम की एक्ट्रेस सौंदर्या की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। अब इस हादसे के 22 साल बाद एक बड़े राज से पर्दा हटा है। अब तक जिसे हादसा माना जा रहा था। वह दरअसल में हत्या थी। मामले में एक केस दर्ज कराया गया है। जिसमें एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत को हत्या बताया गया है। साथ ही साउथ के बड़े एक्टर मोहन बाबू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया है। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि हादसे के दौरान सौंदर्या प्रेग्नेंट थी और फिल्मों से दूरी बनाने की तैयारी कर रही थी।

चिट्टीमल्लू नाम के शख्स ने एक्टर मोहन बाबू पर सौंदर्या की हत्या के आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते मोहन बाबू ने सौंदर्या की मौत की साजिश रची। वो कई समय से सौंदर्या और उनके भाई पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने उनकी हत्या करवा दी। शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि सौंदर्या की मौत के बाद एक्टर मोहन बाबू ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया।

मोहन बाबू से जान का खतरा

शिकायतकर्ता ने मोहन बाबू और उनके परिवार से सौंदर्या की 6 एकड़ की जमीन से कब्जा लेने की बात कहते हुए अपने लिए सिक्योरिटी की मांग की है। उनका कहना है कि मोहन बाबू उन्हें भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने गई थी सौंदर्या

फिल्म सूर्यवंशम से देश के हर घर में पहचान बना चुकी सौंदर्या के साथ यह दर्दनाक हादसा 2004 में हुआ था। इसी साल वह भाजपा और टीडीपी में शामिल हुई थी और करीमनगर में होने वाली एक पॉलिटिकल रैली के लिए सौंदर्या अपने भाई अमरनाथ के साथ 17 अप्रैल 2004 को बेंगलुरु से करीमनगर जाने के लिए 4 सीटर प्राइवेट एयरक्राफ्ट कैसना 180 से रवाना हुई थीं। फ्लाइट ने सुबह करीब 11: 05 बजे बेंगलुरु के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरी, लेकिन 100 फीट ऊपर जाते ही फ्लाइट ने आग पकड़ ली। पूरा विमान जल गया और तेजी से जमीन पर आ गिरा।

NSIT
Nsmch

हादसे के दौरान प्रेग्नेंट थी एक्ट्रेस

ये फ्लाइट बेंगलुरु के गांधी कृषि विज्ञान केंद्र के कैंपस पर गिरी थी। कैंपस में एक्सपेरिमेंट कर रहे चंद लोग इस हादसे के गवाह बने और लोगों की मदद के लिए पहुंचे, लेकिन प्लेन पूरी तरह जल चुका था और उसमें बैठा हर पैसेंजर जल चुका था। 4 सीटर एयरक्राफ्ट में सौंदर्या के अलावा उनके भाई अमरनाथ, हिंदू जागरण समिति के सेक्रेटरी रमेश कदम और पायलट जॉय फिलिप मौजूद थे। जब यह हादसा हुआ तो उस समय सौंदर्या प्रेग्नेंट भी थी।

सौंदर्या साउथ की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस थीं जो उस जमाने के हर सुपरस्टार के साथ नजर आई थीं। सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन के साथ आने के अलावा सौंदर्या रजनीकांत, कमल हासन, ममूटी, मोहनलाल, विष्णुवर्धन के साथ भी फिल्में कर चुकी हैं।