LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

जेल में बंद इस खूबसूरत अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन डे पर किया बड़ा गिफ्ट, दाम और नाम जानकार उड़ जाएंगे होश

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को एक रोमांटिक लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने अपना प्यार जताया और एक प्राइवेट जेट गिफ्ट करने का वादा किया। सुकेश करीब 200 करोड़ की ठगी मामले में जेल में बंद हैं।

जेल में बंद इस खूबसूरत अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन ड
jacqueline fernandez- फोटो : social media

suresh chandrasekhar valentines day: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक रोमांटिक लेटर लिखा है। सुकेश, जो कि करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में जेल में बंद हैं, अक्सर जैकलीन को अपने प्यार का इज़हार करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने लेटर में जैकलीन को "बेबी गर्ल" कहकर संबोधित किया और उनके प्रति गहरे प्यार का इज़हार किया।

सुकेश का प्यार भरा संदेश

सुकेश ने अपने लेटर की शुरुआत जैकलीन को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देते हुए की। उन्होंने लिखा, "बेबी गर्ल, इस साल की शुरुआत बहुत सारी पॉजिटिविटी और खास चीजों के साथ हुई है। यह वैलेंटाइन भी बेहद खास है, क्योंकि यह हमारी जिंदगी के बाकी वैलेंटाइन डे साथ बिताने से बस एक कदम दूर है।" उन्होंने आगे कहा, "जैकी, मैं तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं। तुम दुनिया की सबसे अच्छी वेलेंटाइन हो।"

प्राइवेट जेट का वादा

सुकेश ने इस खास मौके पर जैकलीन को एक प्राइवेट जेट गिफ्ट करने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि इस जेट पर जैकलीन के नाम के पहले अक्षर और उनकी जन्मतिथि का रजिस्ट्रेशन नंबर है। उन्होंने लिखा, "अब इस जेट के साथ, आपकी जर्नी आपकी सुविधा के अनुसार बेहद आसान हो जाएगी।"

सुकेश का आखिरी इज़हार

अपने लेटर के अंत में सुकेश ने लिखा, "अगर दोबारा जन्म होता है, तो मैं तुम्हारे दिल के रूप में जन्म लेना चाहता हूं, ताकि मैं तुम्हारे अंदर धड़कता रहूं। मैं इस प्लैनेट का सबसे लकी इंसान हूं, क्योंकि तुम मेरी वेलेंटाइन हो।"

NSIT
Nsmch

200 करोड़ की ठगी मामले में जेल में बंद हैं सुकेश

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं। हालांकि, वह अक्सर जैकलीन फर्नांडीज को प्यार भरे लेटर लिखते हैं। जैकलीन ने सार्वजनिक रूप से सुकेश के साथ किसी भी रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया है।